फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिंग परिवर्तन कर लड़की बन गया था मॉडल, अब खूबसूरती से ढा रही हैं कहर

Sat, 07 Dec 2019 09:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 07 Dec 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
MTV Splitsvilla Ex contestant Gaurav Arora who under went sex surgery to become woman as Gauri Arora
गौरव अरोड़ा/ गौरी अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के आठवें सीजन में आए कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा को तो सभी जानते हैं। मसकुलर बॉडी वाले हैंडसम माचो मैन गौरव को शो में सभी ने पसंद किया था। लेकिन अब आप गौरव को देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। क्योंकि गौरव अब गौरी बन गए हैं। जी हां, गौरव ने खुद को एक खूबसूरत लड़की के रूप में बदल लिया है। जिन्हें देखकर कोई पहचान ही नहीं पा रहा है कि ये गौरव ही हैं।

MTV Splitsvilla Ex contestant Gaurav Arora who under went sex surgery to become woman as Gauri Arora
gaurav arora

गौरव जब स्प्लिट्सविला में आए थे तब उन्होंने इस बात को नेशनल टेलीविजन पर स्वीकार किया था कि वो लड़कों की ओर आकर्षित होते हैं। यानी गौरव ने स्वीकारा था कि वो समलैंगिक हैं। शो से बाहर आने के बाद गौरव ने अपना लिंग परिवर्तन (सेक्स चेंज ऑपरेशन) करवा लिया। 

MTV Splitsvilla Ex contestant Gaurav Arora who under went sex surgery to become woman as Gauri Arora
गौरी गौरव अरोड़ - फोटो : SOCIAL MEDIA

गौरव से गौरी बनने के बाद वो बेहद ही खूबसूरत नजर आने लगे हैं। गौरव से गौरी बनने के बाद वो एमटीवी के ही एक और रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' में भी नजर आए थे। हालांकि उन्होंने इसके केवल 2 ही एपिसोड किए। इसके बाद उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था। शो को अलविदा कहने का मकसद गौरी की कुछ दिन पहले हुई सर्जरी थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Once in a lifetime.

A post shared by GAURI ARORA (@gauriarorafficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
MTV Splitsvilla Ex contestant Gaurav Arora who under went sex surgery to become woman as Gauri Arora
गौरी अरोड़ा - फोटो : Social Media

बता दें कि गौरी दिल्ली की रहने वाली हैं। अपने एक इंटरव्यू में गौरी ने बताया था कि गौरव से गौरी बनने का सफर उनके लिए बेहद मुश्किल रहा। उन्हें 12 साल की उम्र में ही एहसास हो गया था कि वो बाकी बच्चों से कुछ अलग हैं। वो लड़कों की ओर आकर्षित होते हैं। उन्हें लड़कियों के कपड़े पसंद हुआ करते थे। लेकिन परिवार की वजह से वो कभी खुलकर सामने नहीं आ पाईं थीं।

विज्ञापन
MTV Splitsvilla Ex contestant Gaurav Arora who under went sex surgery to become woman as Gauri Arora
गौरी अरोड़ा - फोटो : Social Media

साल 2006 में गौरव 'ग्लैडरेग्स मैनहंट एंड मेगामॉडल कॉन्टेस्ट' में सेकण्ड रनरअप भी रह चुके हैं। गौरव से गौरी बनने के सफर को भी उन्होंने बहुत एंजॉय किया। अब वो अपने मॉडलिंग करियर में एक बार फिर से व्यस्त हैं। गौरी सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई खूबसूरत तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed