फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंद हो रहा है स्टार प्लस का ये फेमस टीवी शो, भावुक अभिनेता ने कही ये बात

Sat, 07 Dec 2019 08:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 07 Dec 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Actor Karan Patel Wrote an Emotional instagram Post as Tv Show Yeh Hai Mohabbatein Is Going Offair
ये है मोहब्बतें - फोटो : Social Media

छोटे पर्दे का चर्चित टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' अपने दर्शकों को जल्द ही अलविदा कहने वाला है। इस शो को शुरुआत से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब शो के मेकर्स इसका दूसरा सीजन 'ये है चाहतें' लेकर आ रहे हैं। जिस्का फर्स्ट प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। शो के बंद होने की खबर से दर्शक भी उदास हैं। तो वहीं शो के कलाकार भी काफी उदास हैं।

Actor Karan Patel Wrote an Emotional instagram Post as Tv Show Yeh Hai Mohabbatein Is Going Offair
करन पटेल

शो में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता करण पटेल मुख्य भूमिका में थे। शो के बंद होने की खबर से करण भी काफी उदास हैं। इसके बारे में करण ने खुद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया। करण ने शो से अपनी और दिव्यंका की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ करण ने कैप्शन में शो से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया है। करण ने एक भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी है।

Actor Karan Patel Wrote an Emotional instagram Post as Tv Show Yeh Hai Mohabbatein Is Going Offair
karan patel

करण ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हर अच्छी चीज एक ना एक दिन खत्म हो ही जाती है। अब शो ये है मोहब्बतें को बाय कहने का समय आ गया है। मेरे लिए ये केवल एक शो नहीं है। ये मेरे लिए घर है। जहां मेरा परिवार और दोस्त हैं। यहां पर मुझे अली, अभिषेक, संग्राम और राज जैसे भाई मिले, सबसे महत्वपूर्ण ससुरजी। 6 साल का ये कनेक्शन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

As they say, all good things come to an end, and so, it’s time to say goodbye to our beloved show Yeh Hai Mohabbatein. For me, it wasn’t just a show, it was a place where I found a home outside of home and friends who are now my family. I found brothers for life in Aly, Abhishek, Sangram and Raj and most importantly my father-in-law. This 6 year-long connection with the show and the people cannot be expressed in words. We started off with a simple yet strong concept and little did we know that it would be so well accepted by the audience. Raman Bhalla became a household name, and so did I. And I am eternally grateful to everyone who made Raman Bhalla aka Raavan Kumar as Ishita (Divyanka) says, a character that I will keep with me forever. This show has made me a better person. I have experienced playing a father on screen for 6 years, so when the time comes, I feel I will be ready to accept fatherhood with open arms in real life. I can’t thank Ekta Kapoor enough for believing in me to portray this role and most importantly, I want to thank the fans of Raman and Ishita who kept loving us unconditionally. Like I have always said, Yeh Hai Mohabbatein, Tum Ho Mohabbatein. Lots of Love, Karan Patel / Raman Bhalla

A post shared by Karan Patel (@karan9198) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Karan Patel Wrote an Emotional instagram Post as Tv Show Yeh Hai Mohabbatein Is Going Offair
करन पटेल

करण आगे लिखते हैं, 'हमने एक सिंपल लेकिन स्ट्रॉन्ग कॉन्सेप्ट के साथ शुरुआत की, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। रमन भल्ला को घर-घर में पहचान मिली। मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे रमन भल्ला उर्फ रावण कुमार (जो कि दिव्यांका कहती हैं) बनाया। इस शो ने मुझे अच्छा इंसान बनाया। मुझे ऑन स्क्रीन 6 साल की बच्ची के पिता का किरदार निभाने का एक्सपीरियंस मिला। मुझे लगता है कि मैं रियल लाइफ में भी फादरहुड के लिए तैयार हूं।'

विज्ञापन
Actor Karan Patel Wrote an Emotional instagram Post as Tv Show Yeh Hai Mohabbatein Is Going Offair
करन पटेल

'मैं एकता कपूर का जितना शुक्रिया अदा करूं उतना कम है। उन्होंने मुझ पर इतना विश्वास किया। रमन और इशिता के फैंस को धन्यवाद, जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया। करण पटेल उर्फ रमन भल्ला की तरफ से बहुत सारा प्यार।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed