फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में धोखा मिलने पर इस एक्टर ने की थी आत्महत्या की कोशिश, अब बोला- 'हो गया था अकाउंट हैक'

Fri, 02 Aug 2019 06:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 02 Aug 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Mohit Abrol says somebody hacked my Instagram account and shared Manasi Srivastava post
Mohit Abrol and Manasi Srivastava - फोटो : instagram

मोहित अबरोल (Mohit Abrol) और मानसी श्रीवास्तव (Manasi Srivastava) का ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद मोहित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में मोहित ने मानसी पर धोखा देने का आरोप लगाया था साथ ही कहा था कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश भी की। मोहित का यह पोस्ट वायरल हो गया था। पोस्ट के वायरल होने के बाद मोहित ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट लिखा। मोहित ने इस पोस्ट में खुलासा किया कि उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था। 

Mohit Abrol says somebody hacked my Instagram account and shared Manasi Srivastava post
मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल - फोटो : file photo

मोहित ने लिखा- 'किसी ने मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया था। सुबह साढ़े सात बजे इसके बारे में मुझे पता चला और पोस्ट को डिलीट किया। मैंने अपने अकाउंट को सुरक्षित किया। जो भी उस पोस्ट में लिखा गया था वह सही नहीं है। कुछ लोग मानसी को बुरा साबित करना चाहते हैं इसी वजह से इस तरह की कहानी गढ़ी। मैं बहुत दुखी हूं साथ ही गुस्सा हूं जिसने भी ऐसा किया है।' 

Mohit Abrol says somebody hacked my Instagram account and shared Manasi Srivastava post
मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल - फोटो : file photo

मोहित ने आगे लिखा- 'इस खबर से मुझे और मेरे परिवार को बहुत तकलीफ हुई है। इस मुश्किल वक्त में मुझे आप लोगों का सपोर्ट चाहिए। मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिनका उस पोस्ट में नाम था।' मानसी और मोहित लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। यहां तक कि दोनों की सगाई भी हो चुकी थी जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I hope 🤞🏻 all the stories have been retracted . Thanks you guys for supporting . It was a real bad time . Much love to all of you 🤗😘 .

A post shared by Mohit Abrol (@mohitvijayabrol) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Abrol says somebody hacked my Instagram account and shared Manasi Srivastava post
mohit abrol - फोटो : social media

इसके बाद मोहित के पोस्ट ने तहलका मचा दिया। हालांकि मोहित ने अब सोशल मीडिया से पुराने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। साथ ही दावा किया है कि उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था और इस तरह का पोस्ट शेयर किया। मोहित ने जिस पोस्ट को डिलीट कर दिया है उसमें लिखा था- 'मैं 3 दिन तक आईसीयू में भर्ती रहा लेकिन तुम वहां नहीं थीं। तुम कभी नहीं आईं जब मुझे तुम्हारी जरूर पड़ी। मैंने तुम्हें उस समय जाने दिया था लेकिन जब अरहान ने तुम्हें छोड़ दिया तो तुमने वापस आने की कोशिश की और मेरे जीवन को नरक बना दिया। मैं उस समय तुम्हें अपनी जिंदगी में फिर से ये सोचकर वापस ले आय था कि तुमने गलतियों को सुधार दिया है। मुझे आज तक इस बाद का अफसोस होता है कि मैं तुम्हें वापस क्यों लेकर आया।'

विज्ञापन
Mohit Abrol says somebody hacked my Instagram account and shared Manasi Srivastava post
mansi srivastava - फोटो : instagram

मानसी की तो वो कई सारे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वो टीवी शो 'दिव्य-दृष्टि' में भी एक अहम किरदार में नजर आ रही है। जबकि इससे पहले वो 'इश्कबाज' के अलावा, 'क्राइम पेट्रोल' में भी नजर आ चुकी है। हाल ही में 'दिव्य-दृष्टि' सीरियल में भी नजर आईं। मोहित की बात करें तो 'पोरस' सीरियल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 'बालिका बधू', 'मेरी आशिकी तुमसे है' और 'तन्हाइयां' जैसे शो में दिख चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed