फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के स्कूल शिक्षक की बेटी ने बिग बॉस के विनर से की लव मैरिज, बर्थडे पर जानें उनके रोचक किस्से

Fri, 02 Aug 2019 12:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 02 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
know about prince narula wife yuvika chaudhary on her birthday
yuvika chaudhary

2 अगस्त को युविका चौधरी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। युविका ने 2004 में एक रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं पिछले साल ही उन्होंने प्रिंस नरुला से शादी की थी।

know about prince narula wife yuvika chaudhary on her birthday
prince yuvika - फोटो : instagram

युविका चौधरी का जन्म उत्तर प्रदेश के बड़ौत में 2 अगस्त 1983 को हुआ था। युविका के पिता का नाम राम नरेश है। जो एक स्कूल टीचर रहे हैं। युविका ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में  'जी सिने स्टार्स की खोज' से की थी। इस रियलिटी शो में उन्होंने हिस्सा लिया था और धीरे-धीरे ग्लैमर जगत में अपना नाम बनाया।

know about prince narula wife yuvika chaudhary on her birthday
Yuvika Chaudhary

युविका ने कई टीवी शोज में काम किया है। लेकिन उनके करियर को मोड़ शो 'अस्तित्व एक प्रेम कहानी' से मिला। इस शो से युविका ने जमकर वाहवाही लूटी। बता दें कि युविका 'दफा 420', 'कुमकुम भाग्य', 'बिग बॉस 9' और 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 10' में भी नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about prince narula wife yuvika chaudhary on her birthday
yuvika chaudhary

युविका के फिल्मी करियर की बात करें तो वो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ओम शांति ओम में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म में डॉली का किरदार निभाया था। वहीं 'समर 2007', 'तो बात पक्की', 'नॉटी @40'. 'खाप', 'एनिमी', 'डैडी कूल मुंडे फूल', 'द शॉकीन्स' और 'वीरे की वेडिंग' में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
know about prince narula wife yuvika chaudhary on her birthday
Pirnce and Yuvika

युविका ने बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरुला से पिछले साल शादी की है। वहीं फिलहाल दोनों ही स्टार प्लस के शो नच बलिए में 9 में नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed