महाराणा प्रताप सीरियल से मशहूर हुए फैजल खान एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। साथ ही उन्होंने डांस के सुपरकिड्स और डीआईडी डांस का टशन में भी हिस्सा लिया था। टीवी की दुनिया से अलग फैजल खान ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किए हैं।
2 of 5
faisal khan
- फोटो : social media
दरअसल, फैजल इन दिनों मॉडल मुस्कान कटारिया को डेट कर रहे हैं। पिछले साल ही ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों डेटिंग पर हैं हालांकि उन्होंने कभी इस पर बात नहीं की। अब फैजल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। फैजल ने बताया कि जोधपुर में एक फैशन शो के दौरान उनकी मुलाकात मुस्कान से हुई।
3 of 5
faisal khan
- फोटो : social media
फैजल ने आगे कहा कि 'मुस्कान जब मुझसे मिली तो उसे पता नहीं था कि मैं कौन हूं। हमारी पहली मुलाकात कुछ इस तरह हुई कि मुस्कान उस वक्त मोबाइल चार्जर ढूंढ़ रही थी। मैंने उसे अपना चार्जर दिया। इस तरह हमने बात की। अगले दिन हमारी फिर मुलाकात हुई। तीसरी बार जब हम मिले तो लगा कि कुछ अलग तरह की केमेस्ट्री हमारे बीच है। मुस्कान दिखावे में यकीन नहीं करती, मुझे उसकी ये बात सबसे अच्छी लगी।'
4 of 5
faisal khan
- फोटो : social media
फैजल से जब पूछा गया कि रिलेशनशिप को लेकर आपको नहीं लगता कि 21 साल छोटी उम्र है। फैजल कहते हैं- 'मुझे नहीं लगता प्यार के लिए किसी उम्र की जरुरत होती है। मुझे मुस्कान को लेकर गहरी फीलिंग्स है। मैंने अपने माता-पिता से उसे मिलवाया। प्यार केवल एक दूसरे को देखकर अट्रैक्शन भर नही हैं। इसमें मायने रखता है कि आप दोनों एक दूसरे को कितनी अच्छी तरह समझते हैं और भविष्य को किस तरह देखते हैं। एक दूसरे के प्रति ईमानदार होना और इज्जत करना बहुत जरूरी है।'
5 of 5
faisal khan
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो फैजल का परिवार इस रिश्ते से काफी खुश है। अपने इस रिश्ते को क्या वो आगे बढा़ना चाहते हैं इस सवाल पर फैजल ने कहा कि 'अभी इस पर ज्यादा सोचना जल्दबाजी होगा। जब चीजें होनी होंगी हो जाएंगी। हमने समय पर सबकुछ छोड़ दिया है।'