हाल ही में धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने 21 साल पूरे किए हैं। इस शो को एकता कपूर ने बनाया था। साल 2000 में टेलीकास्ट हुआ ये सीरियल एकता के सफल शोज में गिना जाता है। इस शो ने उनके दिन फेर दिए थे। साथ ही धारावाहिक में तुलसी वीरानी के किरदार में नजर आईं स्मृति ईरानी भी घर-घर में लोकप्रिय हुईं थी। इसी शो में अपरा मेहता ने तुलसी का सास का किरदार निभाया था।
अब कहां हैं 'तुलसी वीरानी' की सास सविता, रणबीर के 'पापा' से की दो बार शादी, फिर हुईं अलग
अपरा मेहता ने दो बार की दर्शन जरीवाला से की शादी
अपरा मेहता ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी की। उनकी ये दोनों शादियां एक ही शख्स से हुई। अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला ने साल 1980 में शादी की थी। बता दें कि दर्शन जरीवाला 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में रणबीर के पापा के रोल में दिखाई दिए थे। अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला की प्यार की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। 1980 में शादी के बंधन में बंधने के बाद इन दोनों ने उससे अगले साल यानी 1981 में दोबारा शादी की। दरअसल दोनों के परिवार वाले चाहते थे कि दर्शन और अपरा की शादी धूमधाम से की जाए इस वजह से दोनों की शादी का फंक्शन दोबारा हुआ था। जब दोनों की शादी हुई उस वक्त दर्शन 21 साल के थे और अपरा महज 18 साल की थीं।
आपसी मतभेदों की वजह से अलग हुए दर्शन-अपरा
बता दें कि कम उम्र के शादी करने वाला अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला आज साथ में नहीं रहते। ये दोनों एक दूसरे से साल 2004 में अलग हो गए थे, हालांकि इन दोनों ने अब तक तलाक नहीं लिया है। लेकिन अब ये एक दूसरे के साथ नहीं रहते हैं। इनके अलग होने की वजह इनकी अलग-अलग सोच थी। लेकिन आज कई बॉलीवुड सितारों की तरह ही ये दोनों भी शादी टूटने के बाद बहुत अच्छे दोस्त हैं और हर मुश्किल में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम कुशाली मेहता है। कुशाली अपना मां के साथ रहती हैं।
अपरा मेहता ने कहा- वो हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे
अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला भले ही एक-दूसरे से अलग रह रहे हों, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे का बहुत ही सम्मान करते हैं। एक मीडिया बातचीत में खुद अपरा मेहता ने कहा था, 'हम हमेशा से अच्छे दोस्त थे और हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं रही है। मुझे वापस आना अच्छा लगेगा। इससे आगे मैं और कुछ नहीं कहना चाहूंगी।' इनके एक करीबी दोस्त का भी यही कहना है की अपरा जब भी किसी मुश्किल में होती हैं तो दर्शन वहां उनकी मदद के लिए हमेशा पहुंच जाते हैं।
आज कल कहां है तुलसी वीरानी की सास
एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी वीरानी की सास की भूमिका अदा करने वाली अपरा मेहता लगातार टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय हैं। वो इन दिनों सोनी पर 'सरगम की साढ़े सती' और 'इंडिया वाली मां' में महत्पूर्ण भूमिका में नजर आ रही हैं। ये दोनों शो सोनी पर प्रसारित होते हैं।