फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने ही बयान से पलट गईं कुशल पंजाबी की पत्नी, परिवार के साथ अभिनेता के लिए कही ये बात

Thu, 09 Jan 2020 04:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 09 Jan 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen and Family Gives Joint Statement Says He is Responsible Father
Kushal Punjabi and Audrey Dolhen - फोटो : file photo

अभिनेता कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर की रात को मुंबई स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही कुशल की आत्महत्या को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। कुशल की पत्नी ऑड्रे डोलहेन ने भी इस मामले में बयान जारी किए थे। अपने बयान में ऑड्रे ने कुशल को लापरवाह पिता बताया था। साथ ही ये भी कहा था कि कुशल की वजह से ही उनका रिश्ता असफल रहा है। अब इस मामले में कुशल की पत्नी अपने बयानों से पलटती नजर आ रही हैं।

Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen and Family Gives Joint Statement Says He is Responsible Father
Kushal Punjabi - फोटो : Twitter

दरअसल खबरें ऐसी आ रही थीं कि कुशल उनकी शादीशुदा जिंदगी की वजह से परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। कुशल पंजाबी का अपनी पत्नी ऑड्रे डोल्हन से अलगाव हो रहा था, जिसके चलते वह डिप्रेशन में थे। अब कुशल पंजाबी के परिवार ने एक संयुक्त बयान जारी कर इन रिपोर्ट को निराधार बताया है।

Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen and Family Gives Joint Statement Says He is Responsible Father
kushal punjabi - फोटो : social media

कुशल के परिवार ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा, 'कुशल पंजाबी एक जिम्मेदार पिता थे और भावनात्मक व वित्तीय रूप से स्थिर थे। बयान में कहा गया है कि कई रिपोर्ट में गलत बातें कही जा रही हैं। हम पुष्टि करते हैं कि वह सही नहीं है। कुशल एक अच्छे पिता थे और उनका अपने बच्चे के साथ करीबी रिश्ता था। इस दुख की घड़ी में एक परिवार के रूप में हम साथ हैं। हम हमेशा याद रखेंगे कि कुशल हमारे परिवार का प्यारा हिस्सा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen and Family Gives Joint Statement Says He is Responsible Father
Kushal Punjabi - फोटो : Social Media

ये बयान कुशल की पत्नी ऑड्रे डोल्हन, पिता विजय पंजाबी, मां प्रिया पंजाबी और बहन ऋतिका पंजाबी ने संयुक्त रूप से दिया है। गौरतलब है कि कुशल की मौत के कुछ दिन बाद ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिसमें उनकी पत्नी ने कहा था कि 'हमारे बीच समस्याएं थीं लेकिन हमारी शादी असफल नहीं थी। मैंने कभी अपने बेटे को कुशल से बात करने से नहीं रोका।'

विज्ञापन
Kushal Punjabi Wife Audrey Dolhen and Family Gives Joint Statement Says He is Responsible Father
Kushal with wife and son - फोटो : twitter

इसके अलावा उनकी पत्नी ने ये भी कहा था कि कुशल एक लापरवाह पिता थे और उनके बेटे का भी पिता से लगाव कम हो गया था। बता दें कि अभिनेता कुशल पंजाबी इश्क में मरजावां, फियर फैक्टर, जोर का झटका और कसम से जैसे शो में नजर आ चुके हैं। इके अलावा कुशल ने कई फिल्मों में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed