फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ को बताया 'अच्छा आदमी', हैरान घरवालों ने ऐसा दिया रिएक्शन

Thu, 09 Jan 2020 04:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 09 Jan 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai make fun of Siddharth Shukla in salman khan show
bigg boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस के 13वें सीजन ने 100 दिन पूरे कर लिए है। बीते 100 दिनों में घर के अंदर कई रंग देखे गए। यहां दुश्मन दोस्त बनें तो वहीं अच्छी दोस्ती और रिश्ते भी खत्म होते हुए नजप आए। बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी झगड़ा भी देखने को मिला। यहां तक कि इन दोनों ने बिग बॉस के घर में एक-दूसरे की निजी जिंदगी के बारे में भी राज खोले। अब शो में ये दोनों एक-दूसरे से हमेशा बात करते से बचते हैं, लेकिन इसके बावजूद रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को अच्छा आदमी बोला है। 

Bigg Boss 13 Rashami Desai make fun of Siddharth Shukla in salman khan show
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot

दरअसल कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 13 का एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस के घर में कॉमेडियन और कलाकार परितोष त्रिपाठी पंहुचते हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ कॉमेडी नाइट्स का आयोजन किया। यहां बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स माइक पर आकर अपनी कॉमेडी से घरवालों का मनोरंजन करते हैं। एक तरफ आरती खुद को इंडिपेंडेट बताते हुए अपने आप का ही मजाक उड़ाती हैं, वहीं दूसरी तरफ रश्मि देसाई सिद्धार्थ शुक्ला पर मजाक करती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@iamparitoshtripathi aaye hai #BiggBoss ke ghar mein lagaane comedy ka tadka! 😂 Don't miss this hilarious episode tonight at 10:30 PM. Anytime on @voot. @vivo_india @daburamlaindia @bharat.pe @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

Bigg Boss 13 Rashami Desai make fun of Siddharth Shukla in salman khan show
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

प्रोमो के अनुसार माइक पर पहुंचकर रश्मि देसाई कहती हैं कि 'सिद्धार्थ शुक्ला, तुम बहुत अच्छे आदमी हो..... जोक खत्म'। रश्मी की ये बात सुनकर सभी घरवाले पहले तो हैरान होते हैं, फिर ठहाके मारकर हंसने लग जाते हैं। वहीं इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि का झुक कर धन्यवाद भी कहते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 13 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बात करें बिग बॉस के खेल की तो बिग बॉस 13 में घरवालों ने एक बार फिर से एक और टास्क रद्द करवा दिया। यह टास्क कैप्टेंसी का था। इस टास्क में सभी घरवाले दावेदार थे लेकिन हर बार की तरह कंटेस्टेंट्स की आपसी सहमति नहीं बनी और टास्क रद्द हो गया। खास बात है कि टास्क रद्द करवाने वाले तीन सदस्यों को 'बिग बॉस' ने ऐसा दंड दिया जिसे सुनकर शहनाज कौर गिल खुश हो गईं। यहां तक कि उन्होंने तीनों को बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai make fun of Siddharth Shukla in salman khan show
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

सभी कंटेस्टेंट्स को अपने गले में एक-दूसरे की तस्वीर को टांगना था। किसके गले में किसकी तस्वीर होगी ये खुद 'बिग बॉस' ने बताया। टास्क के अनुसार जो भी सदस्य अपने पास मौजूद जिस कंटेस्टेंट को इस बार घर का कप्तान नहीं बनाना चाहता है उसकी तस्वीर को गले से निकालकर आग मेें जला देगा। ऐसे में सिद्धार्थ विशाल की, मधुरिमा माहिरा की, रश्मि सिद्धार्थ की और विशाल आरती की तस्वीर को आग में जला देते हैं। आखिर में तीन सदस्य बचते हैं जिनमें कौन पहले जाएगा इसको लेकर बहस होती है। ये सदस्य माहिरा, पारस और आसिम रियाज हैं। माहिरा के गले में पारस की तस्वीर, पारस के गले में आसिम की तस्वीर और आसिम के गले में रश्मि देसाई की तस्वीर होती है। पारस आसिम से कहते हैं कि वह रश्मि की तस्वीर को जला दें, लेकिन आसिम बोलते हैं कि वह रश्मि को घर का कप्तान बनाना चाहते हैं। वहीं माहिरा भी पारस की तस्वीर को जलाने से मना कर देती है। ऐसे में पारस, आसिम और माहिरा अपनेे गले में टंगी तस्वीर को जलाते नहीं है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai make fun of Siddharth Shukla in salman khan show
bigg boss 13 - फोटो : social media

इन तीनों को ऐसा करना 'बिग बॉस' को पसंद नहीं आता है और इन तीनों को दंड देने की घोषणा करते हैं। 'बिग बॉस' कहते हैं- 'आप लोगों ने हमेशा की तरह टास्क को रद्द कराने की कोशिश की न कि टास्क को बढ़ाने की। इसलिए बिग बॉस दोषी तीन सदस्यों माहिरा, पारस और आसिम को दंड देते हैं। जब तक घर का नया कैप्टन नहीं बनता तब तक आप तीनों को घर के सारे काम करने होंगे। आप तीनों की कोई और मदद भी नहीं करेगा।' 'बिग बॉस' का ये फैसला सुन शहनाज बहुत खुश हो जाती हैं। वो तुरंत कहती हैं कि 'आप तीनों को बधाई हो। बहुत रद्द करवाना था अब आएगा मजा।' शहनाज की ये बात सुन पारस का मुंह बन जाता है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क रद्द, इन तीन दोषियों को 'बिग बॉस' ने दी कड़ी सजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed