{"_id":"58e30f954f1c1bbf6e5b552e","slug":"kumkum-bhagya-fame-leena-jumani-s-husband-breaks-hospital-s-icu-glass-door","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पॉपुलर हीरोइन के मंगेतर ने अस्पताल में की तोड़फोड़, जानें क्या है मामला ?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस पॉपुलर हीरोइन के मंगेतर ने अस्पताल में की तोड़फोड़, जानें क्या है मामला ?
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Tue, 04 Apr 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
लीना जुमानी
इन दिनों सेलेब्रिटीज द्वारा किए जा रहे हंगामों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। कभी कोई बदजुबानी कर देता है तो कभी कोई मारपीट कर देता है। लेकिन अब जो मामला है वो आपको चौंका देगा।
लीना जुमानी
ये एक्ट्रेस हैं लीना जुमानी जो टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में तनुश्री का किरदार निभाती हैं।
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, ये वाकया 26 मार्च का है। उस दिन आधी रात को लीना जुमानी के पिता को मुंबई के भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। थोड़ी देर बाद ही लीना अपने पति के साथ आईसीयू में घुसने की कोशिश कर रहीं थीं। उनके साथ में तीन दोस्त और भी थे।

मंगेतर के साथ लीना जुमानी
लेकिन इसी दौरान उन्हें अस्पताल के अधिकारियों ने आईसीयू में घुसने से रोक दिया। दोनों गुटों में काफी देर तक बहसबाजी चलती रही और फिर बिना देर किए लीना जुमानी के मंगेतर ने आईसीयू के कांच के दरवाजे में मुक्का मारा और तोड़ दिया।
इसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस को भी बुलाया गया। काफी हंगामे के बाद लीना के पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस को भी बुलाया गया। काफी हंगामे के बाद लीना के पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगेतर के साथ लीना जुमानी
लेकिन इस बारे में जब लीना से पूछा गया तो उनका कुछ और ही कहना था। लीना के मुताबिक, वार्ड ब्वॉय को कई बार बताने के बाद भी उसने ऑक्सीजन मास्क ढंग से नहीं लगाया। इसके बाद वो मदद के लिए चिल्लाईं और तब जाकर पांच-छह डॉक्टरों की टीम उनकी मदद के लिए आई।
विज्ञापन
लीना जुमानी
हालांकि लीना ने स्वीकार किया कि उनके मंगेतर ने आईसीयू का दरवाजा तोड़ा। उनका कहना था कि अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनके पिता अंदर ही मर जाते।
अब इस पूरे मामले में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
अब इस पूरे मामले में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।