फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेलेब्रिटी कपल की टूट गई शादी, सोनी टीवी के चर्चित शो में निभा रहे हैं मुख्य किरदार

Wed, 20 Dec 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
kuch rang pyar ke aise bhi actress Erica Fernandes breaks up with her co-star Shaheer Sheikh

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, जहीर खान और सागरिका घाटगे जैसे कई जोड़े इस साल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं कुछ कपल्स के लिए ये साल अच्छा नहीं रहा। उनका रिश्ता इस साल के साथ ही खत्म हो रहा है। हम बात कर रहे हैं ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन कपल एक्टर शाहिर शेख और एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस की।

kuch rang pyar ke aise bhi actress Erica Fernandes breaks up with her co-star Shaheer Sheikh

सोनी टीवी के चर्चित शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में नजर आने वाले शाहिर शेख और एरिका फर्नांडीस के अलग होने की खबरें आ रही हैं। बता दें दोनों ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी कपल थे। दोनों के अलग होने की खबरें पिछले कुछ समय से आ रही थी। 

kuch rang pyar ke aise bhi actress Erica Fernandes breaks up with her co-star Shaheer Sheikh

दोनों की ऑन स्क्रीन कमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही थी, लेकिन इस खबर से शाहिर शेख और एरिका फर्नांडीस के फैंस निराश हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के ब्रेकअप की वजह शाहिर की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। 
पढ़ें: ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती है रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा, कारण चौंका देने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
kuch rang pyar ke aise bhi actress Erica Fernandes breaks up with her co-star Shaheer Sheikh

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहिर एरिका से पहले इंडोनेशिया की एक एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों 2015 में अलग हो गए और शाहिर एरिका के करीब आ गए। वहीं अब खबरें हैं कि शाहिर अपने एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में इंडोनेशिया में थे। जहां उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अयू से मुलाकात की और खुद को सिंगल बताया। 

विज्ञापन
kuch rang pyar ke aise bhi actress Erica Fernandes breaks up with her co-star Shaheer Sheikh

बता दें कि शाहिर ने अपनी एक्स के साथ एक फोटो भी अपलोड की। जिसके बाद एरिका ने शाहिर के साथ ब्रेकअप कर लिया। हालांकि इस बात की कोई आधारिक पुष्टि नहीं है। बता दें कि दोनों से कई बार रिलेशनशिप के बारे में बात की गई है, लेकिन दोनों ही खुद को केवल दोस्त बताते आए हैं। 
पढ़ें: 'अय्यारी' में आर्मी अफसर बने डाकू 'पान सिंह तोमर' ने खोले फिल्म से जुड़े सीक्रेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed