फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Asim Riaz broke his silence on ex-girlfriend Himanshi Khurana recent comments about their relationship

Asim Riaz: पूर्व गर्लफ्रेंड के आरोपों पर आसिम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, हिमांशी खुराना के दावों पर दिया यह जवाब

Mon, 24 Aug 2026 12:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Aug 2026 12:02 PM IST
सार

Asim Riaz On Himanshi Khurana: बीते दिनों हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज पर बिना उनका नाम लिए कई आरोप लगाए थे। अब इस पर आसिम ने भी पलटवार किया है। जानें आसिम ने सोशल मीडिया पर क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
Asim Riaz broke his silence on ex-girlfriend Himanshi Khurana recent comments about their relationship
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : अमर उजला

विस्तार

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के रिश्तों के बीच काफी कड़वाहट बढ़ चुकी है। एक्ट्रेस के आसिम पर लगाए आरोपों के बाद से ही यह मामला फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कपल 2023 में अलग हो गया था पर अब लगभग तीन साल बाद हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड चाहते थे कि वह उनके धर्म को समझें और उसका सम्मान करें।

विज्ञापन

अब इस बयान पर आसिम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सफाई दी है।

आसिम ने पोस्ट में क्या लिखा? 
'बिग बॉस 13' के रनर अप रहे आसिम रियाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हिमांशी पर अपनी भड़ास निकाली। आसिम ने हिमांशी द्वारा लगाए हर आरोप की कड़ी निंदा की। आसिम ने लिखा…

विज्ञापन
  • आपके हिसाब से हमारा रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा था।
  • आपको थायरॉइड की समस्या थी, अवसाद था, चेहरा बूढ़ा दिखने लगा, बालों से बदबू आने लगी थी और चेहरे पर मुहांसे भी हो गए थे।
  • इस सब के बाद भी आपने मार्च में तीन महीने बाद मुझे मैसेज क्यों किया और रिश्ता फिर से शुरू करना चाहा?
  • मेरे पास मैसेज और स्क्रीनशॉट हैं, जरूरत पड़ने पर मैं अगली बार पोस्ट कर दूंगा।
  • इसके साथ ही आसिम ने अपनी पोस्ट में हिमांशी की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के कारण भी बताया।

Asim Riaz broke his silence on ex-girlfriend Himanshi Khurana recent comments about their relationship
हिमांशी खुराना , आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

धर्म बदलने को लेकर क्या बोले आसिम?
आगे अपनी पोस्ट में आसिम ने कहा, ‘मैंने कभी किसी से धर्म बदलने को नहीं कहा। एक बार भी नहीं। सच तो यह है कि मैंने ही आपको फिटनेस की ओर प्रेरित किया था। आप मुझसे मिलने के बाद ही आपके रहन सहन में बदलाव आया है, इससे पहले तो हर कोई जानता था कि आप कैसे दिखते हैं।'

आसिम ने आगे कहा, 'कृपया धर्म को हथियार न बनाएं। यह एक बेहद संवेदनशील विषय है, और इतनी निजी बात को मेरे प्रति नफरत का कारण बनाना बचकाना है और यह सिर्फ यह दिखाता है कि आप ध्यान आकर्षित करने के लिए कितनी गिर सकती हैं।’

Asim Riaz broke his silence on ex-girlfriend Himanshi Khurana recent comments about their relationship
हिमांशी खुराना - फोटो : एक्स

क्या था विवाद? 
आसिम और हिमांशी की मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। शो के बाद दोनों का रिश्ता कई साल तक चला । मगर 2023 में अलग होने की घोषणा की। इसके लगभग तीन साल बाद हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड चाहते थे कि वह उनके धर्म को समझें और उसका सम्मान करें। हालांकि यह ‘धर्मांतरण’ नहीं था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ASIM RIAZ 👑 (@asimriaz77.official)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed