फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबीमून पर जाते ही कपिल ने कनाडा से शेयर किया वीडियो, बोले- 'काश हमारे देश में भी होता ऐसा'

Thu, 01 Aug 2019 10:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 01 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath on Babymoon shared video from Canada
Kapil Sharma - फोटो : instagram

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों पत्नी गिन्नी के साथ बेबीमून पर कनाडा गए हुए हैं। कपिल की पत्नी प्रेग्नेंट हैं जिस वजह से कपिल ने गिन्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कनाडा जाने का फैसला लिया। एयरपोर्ट से कपिल और गिन्नी की कनाडा जानें की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कनाडा पहुंचते ही कपिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। कपिल का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

Kapil Sharma Ginni Chatrath on Babymoon shared video from Canada
Kapil Sharma and Ginni - फोटो : instagram

इस वीडियो को कपिल ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है। कपिल ने लिखा- 'ये कितना सुंदर है।' इस वीडियो में कार के अंदर पत्नी गिन्नी के साथ बैठे हुए हैं। वीडियो में कुछ पक्षी सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनके सड़क पार करने का कपिल इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कपिल कह रहे हैं कि अभी यह सड़क पार कर रहे हैं इसलिए हम लोग रुके हुए हैं। काश ऐसा हमारे देश में भी होता। कपिल के इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और उनके इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

How beautiful is this 😍 #beautiful #britishcolumbia #nature #naturelovers #love #youandme ❤️

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

Kapil Sharma Ginni Chatrath on Babymoon shared video from Canada
Kapil Sharma, Vikas Swarup and his wife - फोटो : twitter

इस वीडियो के अलावा कपिल ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपिल के साथ भारतीय उच्चायुक्त विकास रुवरूप और उनकी पत्नी नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- सम्मानीय सर, आपसे और आपकी खूबसूरत पत्नी से मुलाकात का शानदार अनुभव रहा। एक बुक लवर आपकी तरफ से कुछ नया मिलने का इंतजार कर रहा है। प्यार और सम्मान हमेशा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath on Babymoon shared video from Canada
kapil sharma - फोटो : social media

कनाडा रवाना होने से पहले जब कपिल पत्नी गिन्नी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। खास बात है कि तस्वीरों में गिन्नी बेबी बंप छिपाती नजर आईं। हालांकि कपिल एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा कर चुके हैं कि वह दिसंबर में पिता बन सकते हैं। कपिल ने गिन्नी से 12 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। इसके बाद कपिल ने मुंबई आकर वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया था।

विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath on Babymoon shared video from Canada
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram

कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन में रौनक लगा दी थी। हाल ही में कपिल के शो में कंगना रनौत पहुंची थीं। उन्होंने अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का प्रमोशन किया। इससे पहले कपिल के शो में विक्की कौशल, करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे बड़े सितारे शिरकत कर चुके हैं। कपिल शर्मा फिल्म द एंग्री बर्ड मूवी 2 के हिंदी वर्जन में 'रेड' के किरदार को आवाज देने वाले हैं। यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed