रियालिटी शो 'बिग बॉस' के 11वें सीजन में एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी और कॉमनर्स की एंट्री हुई है। मशहूर टीवी एक्टर हितेन तेजवानी भी इनमें से एक हैं। वे खास मकसद से यहां आए हैं।
पढ़ें- Bigg Boss 11: सौतेली मां ने घर से निकाल दिया था, सलमान से मिलने के लिए शिवानी ने 26 साल किया इंतजार
हितेन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कम ही लोगों को पता होगा कि वे दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी महज 11 महीने चली थी। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। हितेन अपनी पहली शादी के टूटने की वजह खुद को मानते हैं। हालांकि अब हितेन की शादी गौरी प्रधान से हो चुकी है। दोनों की शादी को 13 साल हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात 'कुटम्ब' सीरियल के दौरान हुई थी।
गौरतलब है कि हितेन टीवी का एक जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने 'कुटुम्ब', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'पवित्र रिश्ता, 'मेरी आशिकी तुमसे ही' और 'गंगा' जैसे शोज में महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। हितेन सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर एक्टर हैं और उन्होंने ‘नच बलिए’ जैसे डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है।
शो में जाने से पहले हितेन ने इससे पहले के आए सीजन में न आने की वजह बताई। उन्होंने कहा “मुझे हर सीजन के लिए अप्रोच किया जाता था, लेकिन बिजी होने की वजह से हां नहीं कर पाता था। इस बार मेरे पास समय है, क्योंकि मेरा अगला प्रोजेक्ट जनवरी से शुरू होने वाला है।” अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में सेलिब्रिटी और कॉमनर्स कंटेस्टेंट के साथ उनका व्यवहार कैसा रहता है।
शो में आने के बाद जब सलमान खान ने हितेन से पूछा कि आपसे लगातार संपर्क करते रहने पर आप क्यों तमाम शोज को ना कहते रहे। इस पर हितेन ने बताया कि मुझे बार बार एक ही तरह के रोल्स ऑफर किए जा रहे थे और मैं कुछ नया करना चाहता था इसलिए मैंने शो नहीं किए।