फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: घरवालों के निशाने पर रहीं 'अंगूरी भाभी', इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट

Wed, 04 Oct 2017 01:27 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 first week nomination hina khan safe
बिग बॉस

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के बीच गहमागहमी पहले दिन ही शुरू हो गई थी। एक ओर शिल्‍पा शिंदे और विकास गुप्ता भिड़े तो दूसरी ओर सपना चौधरी एक नॉन वेज जोक पर रो पड़ीं। दूसरे दिन मामला और गर्मा गया जब नॉनिमेशन हुआ।

bigg boss 11 first week nomination hina khan safe
बिग बॉस

ये शो का पहला नॉमिनेशन था। इस हफ्ते शिल्पा शिंदे, बंदगी कालरा, ज्योति कुमारी, जुबैर खान और अर्शी खान नॉमिनेट हुए हैं। कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा वोट शिल्पा शिंदे को दिए। कंटेस्टेंट का मानना है कि वो रोज 'भाभी जी' के मुद्दे का बखेड़ा बनाती हैं।
 


पढ़ें- Bigg Boss11: सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर, पहले दिन जिसने रुलाया उसी के सामने खोला ये राज

bigg boss 11 first week nomination hina khan safe
बिग बॉस

कंटेस्टेंट के अनुसार, शिल्पा टीआरपी के लिए बार-बार इस बात पर लड़ाई करती हैं कि उन्हें शो से निकाला गया। कंटेस्टेंट को जिसको नॉमिनेट करना था उसके चेहरे पर स्टांप लगाने थे। शिल्पा के चेहरे पर सबसे ज्यादा स्टांप लगे और वो नॉमिनेट हो गईं।
 




पढ़ें- संजय दत्त की एक्स वाइफ पर टूटा दुखों का पहाड़, दूसरे पति ने किया ये हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 first week nomination hina khan safe
बिग बॉस

वहीं बंदगी को घर के पड़ोसियों ने नॉमिनेट किया। पड़ोसियों को किसी दो शख्स को नॉनिमेट करने की खास पॉवर मिली थी। इसलिए पड़ोसियों ने बंदगी और अर्शी खान को नॉमिनेट कर दिया। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स ने ज्योति कुमारी को मुंहफट कहकर नॉमिनेट कर दिया। 

विज्ञापन
bigg boss 11 first week nomination hina khan safe
बिग बॉस

इसके अलावा ट्विस्ट तब आया जब सभी कंटेस्टेंट ने हिना खान को भी नॉमिनेट कर दिया। घर वालों का कहना था कि हिना सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। वहीं पड़ोसियों ने ‌हिना खान को सेफ कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed