{"_id":"60d094378ebc3ecbfb228986","slug":"khusboo-kamal-left-show-barrister-babu-says-i-am-not-comfortable-playing-a-mother-role-of-20-year-old-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटा पर्दा: 20 साल की लड़की की मां का रोल नहीं निभा सकती,' खुशबू कमल ने छोड़ा ये शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटा पर्दा: 20 साल की लड़की की मां का रोल नहीं निभा सकती,' खुशबू कमल ने छोड़ा ये शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 21 Jun 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बैरिस्टर बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
छोटे पर्दे पर कहानी लंबे समय तक चलती है जिसमें कई बार लीप भी लिया जाता है। इसकी वजह से कई बार मेकर्स को काफी फायदा भी मिलता है। लीप के चलते ऐसा होता है कि शो में बाल कलाकार के रूप में काम करने वाले किरदार को हटाकर बड़े उम्र के कलाकार को कास्ट कर लिया जाता है और उनके माता पिता सहित बाकी किरदार वैसे ही रहते हैं। टीवी शो में की बार देखा गया है कि हम उम्र स्टार एक दूसरे के मां-बेटे, सास-बहू जैसे किरदार निभाते नजर आते हैं। हालांकि सभी सितारों को ऐसा करना अच्छा नहीं लगता है और वो शो से ही किनारा कर लेता हैं।
खुशबू कमल ने छोड़ा शो
कुछ ऐसा ही फैसला लिया है शो बैरिस्टर बाबू में बोंदिता की आंटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री खुशबू कमल ने। बता दें कि टीवी सीरियल बैरिस्टर बाबू इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है।ऐसी खबरें आ रहीं है कि इस शो में मेकर्स लीप लेने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी बोंदिता के रूप में अभिनेत्री आंचल साहू को भी चुन लिया गया है। हालांकि अभिनेत्री खुशबू ने शो को अलविदा कह दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने शो छोड़ने की वजह भी बता दी है। खुशबू का कहना है कि वो पर्दे पर 20 साल की लड़की की मां का रोल नहीं कर सकतीं। उनके इस फैसले से मेकर्स के साथ साथ फैंस को भी झटका लगा है। हालांकि खुशबू के शो छोड़ने पर मेकर्स ने इस समस्या का समाधान भी निकाल लिया है। अक्सर ऐसी स्थिति में कलाकार को दूसरे सितारे से रिप्लेस कर दिया जाता है लेकिन खुशबू के लिए ऐसा नहीं किया गया है। उनकी जगह किसी और को कास्ट करने की जगह मेकर्स ने उनके किरदार को ही सीरियल में मारने का फैसला किया है।
3 of 5
खुशबू कमल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में खुशबू कमल ने कहा, 'मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश थी। मुझे इस बात की खुशी है कि मेकर्स समझ पाए कि मैं ये शो क्यों छोड़ रही हूं। मैं हर किसी को मिस करने वाली हूं। इस शो में 8 से 9 साल लीप आने वाला है। बोंदिता लंदन से लौटेगी और वो बड़ी हो जाएगी। मेरे किरदार के दो बच्चे हैं जो लीप के बाद बड़े हो जाएंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खुशबू कमल
- फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू ने आगे कहा कि, 'अब मैं 20 साल की लड़की की मां का रोल नहीं कर सकती। मैं पर्दे पर ऐसे किरदार निभाने में सहज महसूस नहीं कर सकती। मेरे किरदार को शो से रिप्लेश नहीं किया जाएगा। मेकर्स ने फैसला किया है कि मेरे किरदार को मरता हुए दिखाएंगे। हालांकि ये कैसे होगा और इसको लेकर क्या प्लानिंग है इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है'।
विज्ञापन
5 of 5
खुशबू कमल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बैरिस्टर बाबू दर्शकों का पसंदीदा शो है। अब दर्शकों के सामने बड़ी बोंदिता के रोल में आंचल साहू नजर आएंगी। इससे पहले वो सीरियल 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए' में नजर आईं थीं। अब दर्शक इस बड़े बदलाव को लेकर उत्साहित हैं। देखना होगा कि शो को इस लीप से कितना फायदा मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।