{"_id":"60d081c08ebc3e7f510f09df","slug":"indian-idol-12-anandji-reveals-kishore-kumar-realized-that-he-would-die-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: आनंदजी ने किशोर दा को लेकर किया खुलासा, बोले- उन्हें हो गया था मौत का आभास","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल 12: आनंदजी ने किशोर दा को लेकर किया खुलासा, बोले- उन्हें हो गया था मौत का आभास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आनंदजी, किशोर कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी टीवी के रियलिटी सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल 12' का 20 जून को प्रसारित होने वाला एपिसोड बेहद खास और शानदार रहा। इस एपिसोड में सारे कंटेस्टेंट्स ने खूब मस्ती की और अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जजेस से तारीफें भी बटोरी। इसके अलावा खास बात ये थी कि कल्याणजी-आनंदजी की मशहूर जोड़ी के लेजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर आनंद जी शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे। आनंदजी ने सभी कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया और सुपरस्टार राजेश खन्ना और किशोर कुमार से जुड़ा किस्सा भी सभी को सुनाया। आनंदजी ने बताया कि किशोर कुमार को अपनी मौत का पहले से ही आभास हो गया था।
आनंदजी ने किशोर कुमार से जुड़ी बताई खास बात
आनंदजी ने बताया कि, हम दोनों एक बार कार में बैठे थे। वह एक ही कपड़े में निकले काला कुर्ता और धोती पहने थे। मैंने उनसे पूछा कपड़े कहां है तो बोले कपड़े का क्या करना है गाना गाने जाना है। आते वक्त किशोर दा ने मुझसे कहा आनंदजी मैंने जिंदगी में बहुत कुछ सीखा है। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है कभी भी कुछ भी हो सकता है। मुझे लगा वो ऐसे ही कह रहे हैं। उन्होंने कहा मेरी इंट्यूशन है मुझे लगता है मैं जल्दी जाउंगा। मैंने उन्हें कहा आपको हुआ क्या है। उन्होंने कहा जाने के लिए कुछ होना जरुरी नहीं होता है। नहीं तुम लोगों के लिए बता रहा हूं मैंने ये-ये किया है।
2 of 5
आनंदजी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शो में आनंदजी ने आगे बताया कि, 'किशोर दा ने कहा था कि मैंने तीन गाने बना रखे हैं। मेरा अंतिम संस्कार यहां नहीं खंडवा में होगा। वो गाने ‘रोते हुए जाते हैं सब’, ‘जिंदगी तो है बेवफा’ और एक था। मुझे लगा किशोर दा बस यूं ही गप मार रहे हैं चलने दो। 15-20 दिन बाद बप्पी लहरी का गाना रिकॉर्ड हुआ उसके बाद उनका निधन हो गया। फिर हमने कहा अब क्या करना है। तब सबने कहा यहां नहीं खंडवा ले जाएंगे।'
3 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंदजी कहते हैं, किशोर दा का सेंस ऑफ ह्यूमर देखो उन्होंने कहा था सब रो रहे होंगे मक्खियां उड़ती होंगी किशोर कुमार का सिर हिल रहा होगा। रोते हुए आते हैं सब, हंसता हुआ जाएगा। उन्होंने जो सब बोला वह करके दिखाया। बता दें, किशोर दा प्लेबैक सिंगर के साथ एक बेहतरीन एक्टर भी थे। उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आनंदजी- राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंदजी ने राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा भी शो में सभी को सुनाया। वो कहते हैं, 'राजेश खन्ना जी और मैं कई सालों तक एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वो बहुत शांत, सुलझे हुए और स्टाइलिश व्यक्ति थे। जब भी उनसे पूछा जाता कि क्या वो एक्टर बनना चाहते हैं, तो उनका जवाब होता था कि यदि उन्हें मौका मिला, तो वो इसमें जरूर हाथ आजमाना चाहेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
कंटेस्टेंट्स के साथ आनंदजी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आनंदजी 'काका' को लेकर आगे कहते हैं, 'जैसा कि हम जानते हैं, आगे चलकर राजेश जी न सिर्फ कई सफल फिल्मों बल्कि कई नाटकों का हिस्सा भी बने। जल्द ही वो सबके चहेते और मशहूर एक्टर बन गए। मैंने राजेश खन्ना जी के साथ काम किया और उनकी फिल्मों के गाने भी कंपोज किए। वो बहुत अच्छे इंसान थे और अब भी मेरे दिल के करीब हैं।' बता दें, जनता की मांग पर इस सीजन में एक बार फिर आनंदजी को बुलाया गया। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के गानों को खूब पसंद किया। तो वहीं इस एपिसोड से कमाल के परफॉर्मर माने जा रहे सवाई भट्ट को एलिमिनेट कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।