कोरोना वायरस की वजह से सबकुछ ठप पड़ गया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री पर भी इसका असर पड़ा है। तमाम शूटिंग रद्द कर दी गई हैं। टीवी की बात करें तो अभी कई सीरियल बैकअप एपिसोड से काम चला रहे हैं लेकिन अनुमान है जल्द ही उन्हें रिपीट टेलीकास्ट करना पड़ेगा। इस बीच एक ऐसा शो है जिस पर कोरोना वायरस का कोई असर नहीं पड़ेगा और इसके रेग्यूलर एपिसोड ही आप देख पाएंगे।
2 of 5
khatron ke khiladi 10
- फोटो : Social Media
ये है स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10'। इसकी वजह ये नहीं है कि इसकी शूटिंग नहीं रोकी गई है बल्कि शो की शूटिंग पिछले साल ही हो चुकी थी। बुल्गेरिया में 'खतरों के खिलाड़ी 10' का शूट पहले ही हो चुका है।
3 of 5
khatron ke khiladi season 10
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शूटिंग खत्म होने के कई महीने बाद इस शो का टेलीकास्ट टीवी पर किया जाता है। ऐसे में कोरोना का असर 'खतरों के खिलाड़ी' पर नहीं पड़ेगा। आमतौर पर बिग बॉस जनवरी महीने में खत्म हो जाता है। बिग बॉस की जगह खतरों के खिलाड़ी का प्रसारण होता है।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
हाल ही में कलर्स चैनल ने एलान किया कि 'बिग बॉस 13' का रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा। प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा सहित बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा और रूठना- मनाना जारी है। करीब साढ़े चार महीने तक चले बिग बॉस 13 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
'बिग बॉस 13' का यह रिपीट टेलीकास्ट 23 मार्च से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे दिखाया जाएगा। बिग बॉस के फैंस जो इस शो के बंद होने से दुखी थे, उनके लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
खत्म होने जा रहा रजनीकांत के फैंस का इंतजार, जानिए कब और कैसे देख सकते हैं 'Man vs Wild'