{"_id":"5e789d6c8ebc3e75db266b58","slug":"salman-khan-show-bigg-boss-13-new-promo-due-to-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आया 'बिग बॉस' का नया प्रोमो Video, इस दिन से होगा ऑन एयर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सामने आया 'बिग बॉस' का नया प्रोमो Video, इस दिन से होगा ऑन एयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 23 Mar 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
Link Copied
'बिग बॉस 13' का फिनाले करीब डेढ़ महीने पहले ही खत्म हुआ है। टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो माना जाने वाला बिग बॉस का इंतजार हर फैन को होता है। इस बीच मेकर्स ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।
Trending Videos
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है जो कलर्स टीवी के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। दरअसल ये बिग बॉस के अगले सीजन का प्रोमो नहीं है बल्कि सीजन 13 ही फिर से शुरू होने जा रहा है। जिन लोगों ने इस सीजन को नहीं देखा है या फिर कोई एपिसोड नहीं देख पाए हैं वो इसे देख सकते हैं।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
प्रोमो के साथ बताया गया है कि 'बिग बॉस 13' का रिपीट टेलीकास्ट है। यह अभी तक का सबसे सफल सीजन रहा है। ऐसे में मेकर्स ने भी इसे भुनाने की पूरी कोशिश कर ली है। एक दूसरी वजह इसे दिखाने की ये भी है कि कोरोना वायरस की वजह से टीवी सीरियल की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में इसके रिपीट टेलीकास्ट का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा सहित बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा और रूठना- मनाना जारी है। करीब साढ़े चार महीने तक चले बिग बॉस 13 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
'बिग बॉस 13' का यह रिपीट टेलीकास्ट 23 मार्च से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे दिखाया जाएगा। बिग बॉस के फैंस जो इस शो के बंद होने से दुखी थे, उनके लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।