फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों के खिलाड़ी 11: विशाल सिंह और मधुरिमा के फ्राइंग पैन सीन को किया गया रिक्रिएट, अभिनेत्री ने कलर्स चैनल की लगाई क्लास

Mon, 19 Jul 2021 06:39 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 19 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11 Madhurima Tuli slams rohit shetty show for recreating frying pan scene’ with ex Vishal Aditya Singh
विशाल सिंह- मधुरिमा तुली - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स टीवी पर 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 का आगाज हो चुका हैं। शनिवार यानी 17 जुलाई को खतरों के खिलाड़ी का पहला एपिसोड ऑन-एयर हुआ। इस एपिसोड में जहां अर्जुन बिजलानी ने पहला टास्क जीता तो वही राहुल वैद्य और निकी तंबोली अपना पहला टास्क ही नहीं कर पाए। हालांकि इन सबके बीच अगर किसी ने खूब वाहा वाही लूटी तो वो थी दिव्यांका त्रिपाठी, जिन्होंने अपने पहले ही टास्क से ये साबित कर दिया कि वो किसी भी खतरे से खेलने के लिए बिलकुल तैयार हैं। इस शो की मेजबानी की कमान रोहित शेट्टी ने अपने हाथों में संभाली है, जो इससे पहले खतरों के खिलाड़ी के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं।



इसके अलावा बीते एपिसोड में यह भी दिखाया गया कि कंटेस्टेंट्स महक चहल ने बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली वाले 'फ्राइंग पैन' सीन को रिक्रिएट किया। इस सीन को देखने के बाद ट्विटर पर कई यूजर्स ने मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई। साथ ही मधुरिमा तुली ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसपर आपत्ति जताई है। 

Khatron Ke Khiladi 11 Madhurima Tuli slams rohit shetty show for recreating frying pan scene’ with ex Vishal Aditya Singh

वह अपने वीडियो में कहती हैं, 'प्रिय कलर्स चैनल मेरी मां सुबह से रो रही है। उन्हें पहले से ही डायबिटीज की समस्या है। जिसके चलते वह पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं। आप लोग उस 'फ्राइंग पैन' घटना वाले व्यक्ति के साथ मेरे व्यक्तिगत संबंधों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।' मधुरिमा आगे कहती हैं कि अपनी टीआरपी के लिए अपने गेम के लिए आप बार बार वही बात का जिक्र कर रहे हो, आपको फर्क नहीं पड़ रहा है कि दूसरों की फैमिली पर इसका क्या असर हो रहा है। उनकी लाइफ में क्या हो रहा है, वो लोग इस बात से कितने डिप्रेस हैं। वो लोग इस बात को भूलना चाहते हैं लेकिन आप उन्हें यह बात भूलने नहीं दे रहे हैं। उसी घर में और भी चीजें हुई थी, जैसे गरम चाय फेंकना, मुक्का मारना, गालिया देना, बड़ी बड़ी गालियां देना लेकिन उस चीज को कोई रिपीट नहीं कर रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhurima Tuli (@madhurimatuli)


 
Khatron Ke Khiladi 11 Madhurima Tuli slams rohit shetty show for recreating frying pan scene’ with ex Vishal Aditya Singh
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा, 'शो में गंदी-गंदी गालियां देने वाले लोग आपके (कलर्स टीवी) के शो में आकर उसे होस्ट करके गए हैं। आप उनके साथ इस तरह की बातें क्यों नहीं करते जैसे चाय फेंकना और कई सारी बातें जो बिग बॉस के घर में हुई थीं। तब जाकर यह बैलेंस लगेगा कि सबके साथ आप लोग इस तरह का मजाक कर रहे हैं। किसी एक को टारगेट नहीं किया जा रहा है। आप मेरे साथ शायद इसलिए यह सब कर रहे हैं कि मेरी फैन फॉलोविंग इतनी नहीं है, मेरे लिए कोई खड़ा नहीं होगा और बात यहीं पर दबकर रह जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस के चलते कलर्स की क्लास लगाई है। एक यूजर ने लिखा, 'यह इतना मजेदार नहीं था! हम सभी देख सकते थे कि विशाल आदित्य सिंह कितने असहज थे और उन्हें अपने नए प्रोजेक्ट में बिग बॉस 13 हिस्ट्री लाने की जरूरत नहीं थी। यह दुखद है कि कैसे एक घटना उसकी पूरी पहचान को परिभाषित कर रही है। ये सब चीजें शो में नहीं चाहिए।' 
 

   

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11 Madhurima Tuli slams rohit shetty show for recreating frying pan scene’ with ex Vishal Aditya Singh
Vishal and Madhurima - फोटो : twitter

अभिनेत्री आगे कहती हैं, आप बार बार यह चीज यानी विशाल और उनकी पैन फाइट न दिखाएं। मैंने अच्छे काम काफी किए हैं, आपके साथ किए है। मैं नहीं चाहती लोग मुझे गलत बात के लिए याद रखें। उस घर में कई सारी बातें हुई थी, दोहराना है तो वो सारी बातें में दोहराइए।' बता दें कि बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड होने के बावजूद बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। यहां तक की मधुरिमा ने तो विशाल को फ्राई पैन से भी पीटा था जिसकी वजह से वह घर से बेघर हुई थीं। 




 
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11 Madhurima Tuli slams rohit shetty show for recreating frying pan scene’ with ex Vishal Aditya Singh
Madhurima Tuli and Vishal - फोटो : twitter

बता दें कि बिग बॉस से पहले विशाल और मधुरिमा रियलिटी शो नच बलिये में भी नजर आए थे। इस शो में भी इनका जमकर झगड़ा हुआ था और ये कपल एलिमिनेट हो गया था। बिग बॉस के बाद इनकी निजी जिंदगी में बदलाव आए और अब इन्हें अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed