फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Balika Vadhu 2: ट्रेलर आते ही ट्रोल हुआ कलर्स चैनल, सूचना प्रसारण मंत्रालय से सख्त कार्यवाही की मांग

Mon, 19 Jul 2021 05:20 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 19 Jul 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Balika Vadhu 2 trailer New Anandi revealed show to begin from August 9 Demand for strict action from IB
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काल्पनिक कहानियों के नाम पर बाल विवाह प्रथा को महिमा मंडित करने वाले सीरियल ‘बालिका वधू’ के दूसरे सीजन को लेकर कलर्स चैनल की सोशल मीडिया पर बहुत थू थू हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस चैनल को परंपरवादी और दकियानूसी सोच वाला चैनल करार दे रहे हैं। इस चैनल ने अपनी लॉन्चिंग पर भी पहले सीरियल के तौर पर इसी धारावाहिक का पहला सीजन प्रसारित किया था और टीआरपी में नंबर वन चैनल की पोजीशन तक जा पहुंचा था। अब चैनल लगातार टीआरपी में पिछड़ रहा है तो उसने फिर उसी कहानी का सहारा लेने की कोशिश की है। टीवी चैनलों पर इससे पहले भूत-प्रेत और जादू टोने की कहानियों को भी खूब टीआरपी मिलती रही है लेकिन सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस पर नकेल कसने के लिए नियम निर्देश बना दिए थे। अब टीवी दर्शकों ने मांग की है कि ‘बालिका वधू’ जैसे धारावाहिकों का प्रसारण रोकने के लिए भी केंद्र सरकार को नियम बनाने चाहिए।

Balika Vadhu 2 trailer New Anandi revealed show to begin from August 9 Demand for strict action from IB
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कलर्स चैनल ने अपने नए शो ‘बालिका वधू 2’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस बार एक नए बाल कलाकार को आनंदी बनाया गया है। ट्रेलर से जाहिर होता है कि नए सीजन में नई कहानी और नए किरदार चैनल को कभी खूब टीआरपी दिलाते रहे इस शो की कहानी को आगे बढ़ाने वाले हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक महिला को बच्चा होने वाला है। हालांकि ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि बाहर खड़े लोग एक बेटीके इंतजार में हैं और बेटी के जन्म का समाचार पाकर खुशियां भी मनाते हैं। लेकिन, साथ ही ये भी दिखाया गया है कि इस परिवार के निकटजन भी खुशियां मना रहे हैं। उनकी खुशियां आने वाली बहू को लेकर हैं। बच्ची का नाम आनंदी रखा गया है जो इस धारावाहिक के पिछले सीजन की नायिका का भी नाम रहा है।

Balika Vadhu 2 trailer New Anandi revealed show to begin from August 9 Demand for strict action from IB
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘बालिका वधू’ का असली ट्विस्ट इस ट्रेलर में इसके बाद है। किशोर आनंदी को इसके बाद रेगिस्तान में रंग बिरंगे कपड़े पहन कर मटकते झूमते दिखाया गया है। ट्रेलर को जारी करते हुए कलर्स चैनल ने लिखा, ‘बाल विवाह की इस कुप्रथा का अभिशाप अपनी मां की कोख में ही झेलना पड़ा नन्ही सी आनंदी को! इसी कुप्रथा को मिटाने लौट आई है एक नई बालिका वधू!’ अगले महीने से शुरू होने जा रहे इस धारावाहिक को लेकर भले अपना दामन साफ रखने की कोशिश में कलर्स चैनल ने ये शब्दों की बाजीगरी की हो लेकिन टेलीविजन के दर्शक इससे खुश नजर नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Balika Vadhu 2 trailer New Anandi revealed show to begin from August 9 Demand for strict action from IB
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कानपुर के रहने वाले समाजसेवी रवि पंडित कहते हैं, ‘कलर्स चैनल वही काम कर रहा है जो ओटीटी वाले करते आ रहे हैं। भारतीय संस्कृति के इन्हें सिर्फ अवगुण ही दिखते हैं। बाल विवाह को कुप्रथा बताकर ये दिखाना चाह रहे कि ये भारतीय समाज के बड़े हितैषी हैं लेकिन एक तो बच्चों से काम कराके और दूसरे बाल विवाह को महिमामंडित करके ये लोग भारतीय समाज का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए और केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय को इसके निर्माताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।’

विज्ञापन
Balika Vadhu 2 trailer New Anandi revealed show to begin from August 9 Demand for strict action from IB
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर भी इस ट्रेलर को लेकर कलर्स चैनल की खूब ट्रोलिंग हो रही है। एक कमेंट में लिखा है, ‘जब आपके पास कुछ नया सोचने की ताकत नहीं बचती तो आप अपने शोज रिपीट करते हो। इस तरह के घटिया शोज के लिए बच्चों का इस्तेमाल तुरंत बंद करो।’ बाल विवाह रोकने के लिए कई साल से काम रही राजस्थान की बहुचर्चित समाजसेवी कृति भारती इस बारे में ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहती हैं, ‘मैंने अभी ‘बालिका वधू 2’ का ट्रेलर देखा नहीं है, लेकिन अगर कोई धारावाहिक बाल विवाह रोकने के लिए कोई मुहिम चला रहा है या उसकी कहानी से समाज में किसी तरह की जागरुकता आ रही है तो हम भी उसका समर्थन करते हैं, लेकिन बाल विवाह को महिमामंडित करना किसी भी तरह से ठीक नहीं है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed