फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: जब खत्म हो गई थी दीपिका पादुकोण की जीने की इच्छा, अमिताभ के सामने खुद खोला बड़ा राज

Fri, 10 Sep 2021 10:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 10 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Deepika who reached the show revealed the secret of her depression said the desire to live was over at that time
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का नंबर वन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यहां आने वाले कंटेस्टेंट की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। इस बार शो में हर शुक्रवार विशेष एपिसोड प्रसारित किया जाता है। इसके चलते शो में हर शुक्रवार को सितारे हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में आज के एपिसोड की मेहमान बनीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियोग्राफर फराह खान।

 इस एपिसोड के दौरान दर्शकों को दीपिका और फराह की जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनने को मिल रहे हैं। इसी बीच शो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन से अपने डिप्रेशन से जुड़ी बातें करती नजर आती हैं। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

KBC 13: Deepika who reached the show revealed the secret of her depression said the desire to live was over at that time
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

शो के दौरान दीपिका ने बिग बी को बताया, ‘मुझे साल 2014 में डिप्रेशन हुआ था। इसके बाद मैंने एक मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की शुरुआत की थी। इसके जरिए हम इस बीमारी से जुड़े लोगों की मदद करते हैं।’ एक्ट्रेस ने शो में बताया कि, ‘उस समय मुझे ऐसा लगता था कि मुझे काम पर नहीं जाना है। मैं किसी को मिलना नहीं चाहती थी और ना ही मैं बाहर जाना चाहती थी। उस समय मैं कुछ नहीं करना चाहती थी।’

KBC 13: Deepika who reached the show revealed the secret of her depression said the desire to live was over at that time
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान दीपिका कुछ ऐसा बताती हैं जिसे सुन वहां मौजूद फराह खान और अमिताभ बच्चन भी एक पल के लिए स्तब्ध रह जाते हैं। दरअसल, दीपिका ने बताया कि डिप्रेशन से पीड़ित होने के दौरान उनके अंदर जीने की इच्छा भी खत्म हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Deepika who reached the show revealed the secret of her depression said the desire to live was over at that time
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दीपिका की यह बात सुन फराह खान कहती हैं कि, ‘सर जब ये 2014 में मेरी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग कर रही थी, तब मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था यह किस परेशानी से गुजर रही है।

विज्ञापन
KBC 13: Deepika who reached the show revealed the secret of her depression said the desire to live was over at that time
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

 फराह की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण से कहते हैं कि, ‘हम सब प्रार्थना करते हैं कि आप स्वस्थ रहें और कभी भी ऐसी स्थिति में ना जाएं।’ इसके अलावा शो में आएं दीपिका पादुकोण और फराह ने कई मजेदार किस्से भी सुनाएं और इस शो में आने का अपना मकसद भी बताया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed