पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी की प्रतिभागी रह चुकी उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी स्टार होने के साथ ही उर्फी सोशल मीडिया पर भी एक बड़ा नाम हैं। अपने बेबाक इंदाज के कारण वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रोलर्स का निशाना बन गई हैं। दरअसल, आज गणेश उत्सव के अवसर पर टीवी और फिल्मी दुनिया के कई सितारे बप्पा का घर पर स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री उर्फी जावेद भी गणपति की भक्ति में डूबी नजर आईं।
उर्फी ने घर पर विराजे भगवान गणेश की मूर्ति के साथ पोज देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। गणपति स्थापना की तस्वीरें पोस्ट करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे घर पर पहले गणपति, गणपति बप्पा मोरया।’ इंटरनेट पर उर्फी की तस्वीर पोस्ट होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।
2 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी के पोस्ट पर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आई तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस के कपड़े को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सत्यानास, गणपति बाप्पा के सामने भी पोज मार रही हैं और दुपट्टा भी ले लेते मैडम। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब उर्फी को इस तरह ट्रोल किया गया हो। पहले भी वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।
3 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले उर्फी एयरपोर्ट पर अपने लुक में सुर्खियों में थीं। इस दौरान उन्हें रिविलिंग लुक में देखा गया था। उन्होंने नीले रंग की जैकेट के साथ ब्लू जींस पहनी हुई थी और साथ ही हाई पोनी बनाई हुई थी। उर्फी की जैकेट सामने से रिप्ड थी और इतनी ज्यादा क्रॉप थी जिससे उनके इनर वियर नजर आ रहे थे। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। उनको ट्रोल करते हुए लोगों ने उन्हें नए कपड़े खरीदने तक की सलाह दे डाली थी।
4 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, ट्रोल होने पर उर्फी ने कहा था कि अगर उन्होंने पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो वो एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के जातीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि, 'मैं अपने कपड़ों से ज्यादा हूं। लोग सिर्फ मेरे बारे में बात क्यों नहीं कर सकते। मुझे ये समझ आ गया है कि मैं चाहे कुछ भी पोस्ट करुं या कहूं लोग कुछ ना कुछ कहेंगे ही। चाहे मैं बिकिनी पहन लूं या फिर सलवार सूट बस ऐसे ही कमेंट सुनने को मिलेंगे'।
5 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद का सफर शो में जल्द ही खत्म हो गया था। उर्फी बिग बॉस से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। बता दें कि उर्फी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उर्फी के 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।