टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले ही ये खूब खुर्खियों में है। शो में इस बार डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया गया। इस शो के अब तक 12 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और अब 13वां सीजन बहुत जल्द टीवी पर आने वाला है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी शो होस्ट करते नजर आएंगे। अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी 13 का प्रोमो सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। कौन बनेगा करोड़पति प्रोमो दो हिस्सों जारी किया गया है। जिसका केवल पहला हिस्सा ही फिलहाल दिखाया गया है और जल्द ही दूसरा पार्ट भी साझा किया जाएगा।
कौन बनेगा करोड़पति: अमिताभ बच्चन ने साझा किया केबीसी 13 का प्रोमो, कहा- वापस आ रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन 23 अगस्त से शुरू होगा। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 23 अगस्त से एक बार फिर अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने होंगे। बता दें कि कोरोना के माहौल को देखते हुए इस बार के फॉर्मेट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। लाइफलाइन में से ऑडियंस पोल हटा दिया गया है। हालांकि मेकर्स इस सीजन को बाकी सीजन की तरह ही मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। 10 मई से शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे जिसमें अमिताभ अब तक कई सवाल पूछ चुके हैं।
T 3972 - वापस आ रहे हैं .. KBC पे ..
Wapas aa rahe hain ... KBC pe ..#StayTunedForPart2 #ComingSoon #KBC13 @SonyTV pic.twitter.com/irFZUdoiE3
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें एक गांव की कहानी दिखाई गई है। गांव के स्कूल की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपयों की जरूरत है। गांव वाले काफी विचार-विमर्श करते हैं मगर ये राशि नहीं इकट्ठा कर पाते हैं। ऐसे में एक दिन टीवी पर अमिताभ बच्चन केबीसी को लेकर डिटेल्स साझा कर रहे होते हैं। उसी दौरान लोगों के मन में आता है कि केबीसी ही वो रास्ता है जहां ज्ञान के सहारे एक मोटी रकम हासिल की जा सकती है और स्कूल का निर्माण किया जा सकता है ताकि आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान मिलता रहे।
कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ था। शो में कंटेस्टेंट से सवाल पूछे जाते थे जिसके बदले उन्हें चार ऑप्शन मिलते थे। अगर वो सवाल का सही जवाब देते हैं तो उन्हें विजेता राशि मिलती। बिग ने इस शो को अभी तक होस्ट किया है। हालांकि सीजन 3 को अमिताभ की जगह शाहरुख ने होस्ट किया था लेकिन लोगों को बिग बी की जबरदस्त कमी खली।
अमिताभ बच्चन केबीसी सीजन 13 होस्ट करते ही नजर आएंगे ही साथ ही उनकी कई फिल्में भी रिलीज होने वाली है। अमिताभ फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। वहीं वो 'झुंड', 'मेडे' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं।