कौन बनेगा करोड़पति 12 में डॉ नेहा शाह के खेल का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार था। प्रोमो में दिखाया गया था कि नेहा शाह से सात करोड़ का सवाल पूछा जाता है। जिसके बाद से सभी जानना चाह रहे थे कि क्या वह सात करोड़ की रकम जीत पाती हैं या नहीं।
KBC 12: सात करोड़ के लिए कंटेस्टेंट से पूछा गया इंदिरा गांधी से जुड़ा सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को नेहा शाह हॉट सीट पर बैठी थीं। शो की समाप्ति तक वह छह लाख 40 हजार रुपये अपने नाम करने में कामयाब रहती हैं। गुरुवार को उनके साथ अमिताभ बच्चन ने खेल को आगे बढ़ाया। पहला सवाल उनके लिए 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए पूछा गया। नेहा शाह ने शानदार खेल दिखाया और एक करोड़ जीतने में कामयाब रहीं।
एक करोड़ के लिए जो सवाल पूछा गया उसके लिए नेहा शाह ने आस्क द एक्सपर्ट लाइफ लाइन की मदद ली।
सवाल: स्पेस में पहुंचने वाले पहले चीनी कौन थे? जो शेनझोउ स्पेसक्राफ्ट के जरिए गए थे।
जवाब के तौर पर चार विकल्प दिए गए थे
A. नेई हैशर्ग
B. यांग लिवेइ
C. फेइ जुनलोंग
D. जिंग हाइपेंग
सवाल का सही जवाब था B यानी यांग लिवेइ।
नेहा सात करोड़ के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और उन्होंने क्विट कर लिया। उनसे पूछा गया-
भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान की प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टों के बीच हुई 1972 की ऐतिहासिक वार्ता शिमला में कहां हुई थी?
जवाब के तौर पर चार विकल्प दिए गए थे
A. वायसरीगल लॉज
B. गॉर्टन कैसले
C. बार्न्स कोर्ट
D. सेसिल होटल
सही जवाब था C यानी बार्न्स कोर्ट
मुंबई की रहने वालीं 45 वर्षीय नेहा शाह पेशे से एक डॉक्टर हैं। नेहा कोविड-19 फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज कर रही हैं। वह डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं और एक दिन अपना खुद का क्लीनिक खोलना चाहती हैं। नेहा हमेशा से केबीसी में आकर बड़ी राशि जीतना चाहती थीं ताकि वे अपने बल पर अपने सपने पूरे कर सकें।