फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की रात ही छोड़कर चले गए थे राखी सावंत के पति, चार बार दी थी तलाक की धमकी

Fri, 08 Jan 2021 09:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 Jan 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant revealed her Husband Threatened To Divorce And Left Her wedding night
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस के घर में राखी सावंत के आने के बाद से एक अलग ही रौनक आ गई है। बुरे दौर से गुजर रहे इस शो में राखी ने संजीवनी बूटी का काम किया है। वह अक्सर घर में कोई न कोई ऐसी हरकत कर देती हैं कि लोग शो देखने पर मजबूर हो जाते हैं। राखी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के भी कई राज खोल रही हैं। हाल ही में राखी ने बताया कि उनके पति रितेश ने उन्हें चार बार तलाक की धमकी दी थी। 

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant revealed her Husband Threatened To Divorce And Left Her wedding night
राखी सावंत - फोटो : Twitter

शो में दिखाया गया कि राखी सावंत गार्डन एरिया में बैठी हुई थीं। वहां उनके साथ अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली भी थीं। इस दौरान राखी ने कहा, 'ए हमरे पतिदेव, जाओ तुमको तलाक देना है तो देख लो, दे देना। हम नहीं डरते तुमसे, जाओ।'

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant revealed her Husband Threatened To Divorce And Left Her wedding night
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

राखी की ये बात सुनकर अभिनव चौंक गए। इसके बाद उन्होंने राखी से इस तरह बोलने की वजह पूछी। तब राखी ने बताया था कि उन्होंने अपने पति को शादी के लिए तीन बार बुलाया था पर वह नहीं आए। राखी ने खुलासा किया कि शादी के महज तीन घंटे बाद ही रितेश ने उन्हें तलाक की धमकी दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant revealed her Husband Threatened To Divorce And Left Her wedding night
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

राखी ने बताया कि उनके पति रितेश शादी वाली रात ही उन्हें छोड़कर चले गए थे। राखी ने कहा कि मेरी मेकअप आर्टिस्ट ने मेरी शादी की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जिसके बाद ये आग की तरह फैल गई। मीडिया घर के बाहर जमा हो गया।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant revealed her Husband Threatened To Divorce And Left Her wedding night
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

राखी ने कहा कि इस बात से उनके पति काफी नाराज हो गए क्योंकि वे किसी के सामने नहीं आना चाहते। इस वजह से रितेश ने राखी को चार बार तलाक की धमकी भी दे डाली। राखी ने आगे बताया कि तलाक की धमकी मिलने के बाद वह पति के सामने गिड़गिड़ाई थीं और उन्हें वादा किया कि वह किसी को कुछ नहीं बताएंगी, सब संभाल लेंगी।

Smile Please: सोनाक्षी गोवा में शूटिंग करने रवाना, अंगीरा का अतरंगी लुक और फैशन गोल्स संजना सांघी के

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed