'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में सोमवार को कंटेस्टेंट शर्मिष्ठा डे हॉट सीट पर पहुंचने में कामयाब रहीं। शर्मिष्ठा बिहार के पटना की रहने वाली हैं और एक निजी बैंक में क्लर्क की नौकरी करती हैं। शर्मिष्ठा ने शो में बताया कि उनका निजी जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों में बीता है।
केबीसी 11: कभी 10 रुपये के लिए तरसी थीं बिहार की ये कंटेस्टेंट, शो में पहुंचीं तो जीते लाखों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मिष्ठा कहती हैं कि 'जब कभी आप अपने पापा से कहें कि मुझे 10 रुपये का पेन लेना है लेकिन वो नहीं दे पाएं तो आपको कैसा महसूस होगा? मेरे साथ ये हुआ है। मुझसे ज्यादा मेरे पिता को इस बात का बहुत दुख होता था। तब मैंने निर्णय लिया कि मैं अपने परिवार की मदद करूंगी।'
शर्मिष्ठा ने बताया कि 'आज भी जब सैलरी आती है तो मैं पैसे पापा को दे देती हूं। बाद में जब जरूरत होती है तो मैं खुशी-खुशी उनसे पैसे मांगती हूं क्योंकि मुझे पता है कि आज उनके पास पैसे हैं। जो भी समस्याएं रही हैं वो फाइनेंशियल रही हैं बाकी रिश्तों के मामले में हम अमीर हैं।'
अपनी शादी के बारे में शर्मिष्ठा ने कहा कि 'मेरी लव मैरिज हुई है। शादी के बाद मेरे माता-पिता मेरे साथ ही रहते हैं।' शर्मिष्ठा के घर के बारे में जानकर अमिताभ उनसे पूछते हैं कि 'कभी ऐसा हुआ है कि आप मां और पति के बीच फंस गई हैं? आमतौर पर पति जो है वो मां और पत्नी के बीच फंसता है लेकिन यहां उलटा है।' अमिताभ की बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
शर्मिष्ठा शो में 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने इस सवाल के बाद क्विट कर लिया।
सवाल: कौन सी भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी जुडिट पोलगर के बाद 2600 एलो रेटिंग को पार करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई?
A. तानिया सचदेव
B. कोनेरू हम्पी
C. आरती रामास्वामी
D. सुब्बारमण विजयलक्ष्मी
जवाब: कोनेरू हम्पी
90 के दशक की इन 10 अभिनेत्रियों ने खूब कमाया था नाम, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी