फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB 13: बालिका वधू की अभिनेत्री ने सिद्धार्थ शुक्ला की खोली थी 'पोल', अब बदल गए हैं बोल

Tue, 29 Oct 2019 12:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 29 Oct 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Balika Vadhu actress Sheetal Khandal says she hasn't accused Sidharth Shukla of sexual harassment
sheetal khandal, siddharth shukla - फोटो : Social Media

टीवी सीरियल बालिका वधू से स्टार बने सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों बिग बॉस के सीजन 13 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। बीते दिनों बालिका वधू में सिद्धार्थ के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री शीतल ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कहा था कि सिद्धार्थ काफी बदतमीज हैं। बालिका वधू के वक्त वो काफी लड़कियों के साथ बदतमीजी कर चुके थे। अब शीतल ने दोबारा मीडिया के सामने आकर अपने बयान पर सफाई दी है। कहा- उनका इरादा आरोप लगाने का नहीं था।

Balika Vadhu actress Sheetal Khandal says she hasn't accused Sidharth Shukla of sexual harassment
Siddharth Shukla,SHEETAL KHANDAL - फोटो : amar ujala
हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक शीतल ने कहा, अपने एक पत्रकार दोस्त के साथ मैने अपना निजी अनुभव शेयर किया था, लेकिन मीडिया ने मेरे बयान को बड़ा चढ़ाकर पेश किया। कुछ ने तो इसे सेक्सुअल हैरेसमेंट से जोड़ दिया, लेकिन मैने ऐसा नहीं कहा था। कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए कहा कि बिग बॉस में एंट्री करने के लिए मैं ऐसे आरोप लगा रही हूं, जबकि ये सारी बातें अफवाह हैं। मेरा बिग बॉस में जाने का कोई इरादा नहीं है।
Balika Vadhu actress Sheetal Khandal says she hasn't accused Sidharth Shukla of sexual harassment
शीतल - फोटो : social media
गौरतलब है कि शीतल ने सिद्धार्थ पर ऐसे समय में आरोप लगाया जब वो ‘बिग बॉस’ के घर का हिस्सा हैं। रश्मि देसाई से नोकझोंक के चलते घर में हर समय चर्चा में रहने वाले सिद्धार्थ का घर में हर दिन किसी से झगड़ा न होता रहता है। शो में घर में रह रही ज्यादातर लड़कियां सिद्धार्थ के खिलाफ बदतमीजी से बात करने का आरोप लगाती रहती हैं। ऐसे में शीतल के आरोपों ने आग में घी डालने का काम किया था और इससे फैंस काफी नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Balika Vadhu actress Sheetal Khandal says she hasn't accused Sidharth Shukla of sexual harassment
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शीतल ने कहा था कि वो उस वक्त टीवी इंडस्ट्री में नई थीं, उन्होंने पहले तो सिद्धार्थ की हरकतों को नज़रअंदाज किया, लेकिन जब सिद्धार्थ की हरकतें बढ़ने लगी तो उन्होंने प्रोडक्शन टीम की मदद मांगी लेकिन उन्होंने भी कोई कदम नहीं उठाया। गुस्साए सिद्धार्थ ने शीतल के साथ काम करने से मना कर दिया था। शीतल ने बताया कि शो के लिए उन्होंने प्रोडक्शन की बात मान ली और सिद्धार्थ के साथ काम जारी रखा।
विज्ञापन
Balika Vadhu actress Sheetal Khandal says she hasn't accused Sidharth Shukla of sexual harassment
Rashmi Desai, Siddharth Shukla - फोटो : social media
इसके बाद भी सिद्धार्थ की हरकतें नहीं बदलीं और छूने की कोशिश करते थे। यहां तक की सिद्धार्थ डबल मीनिंग बातें भी करते थे। शीतल ने कहा कि बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं लेकिन असलियत में ऐसा नहीं है। शेफाली, रश्मि और माहिरा के साथ सिद्धार्थ बुरी तरह से पेश आते हैं और गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते और घर में एडजेस्ट करते भी नहीं दिखते हैं।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कई झटके लगने तय, ये कंटेस्टेंट बाहर, सिद्धार्थ-रश्मि की फराह की कोर्ट में पेशी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed