फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raashii Khanna wrap mauja hi mauja shooting shares working experience with akshay kumar vidya balan

मौजा ही मौजा: राशि खन्ना ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, साझा किया अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव

Sat, 24 Oct 2026 10:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Oct 2026 10:55 PM IST
सार

  • अभिनत्री राशि खन्ना फिल्म 'मौजा ही मौजा' में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
  • सोशल मीडिया पर उन्होंने सेट से कुछ झलकियां शेयर की हैं और अपना अनुभव बताया है।
  • राशि खन्ना ने अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ काम करने का अनुभव भी लिखा है।

विज्ञापन
Raashii Khanna wrap mauja hi mauja shooting shares working experience with akshay kumar vidya balan
राशि खन्ना ने पूरी की 'मौजा ही मौजा' की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

विस्तार

साउथ की चर्चित अभिनेत्री राशि खन्ना जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'मौजा ही मौजा' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है और सेट से कुछ झलकियां शेयर करते हुए खुशी जताई है।

विज्ञापन
Trending Videos

Raashii Khanna wrap mauja hi mauja shooting shares working experience with akshay kumar vidya balan
राशि खन्ना ने पूरी की 'मौजा ही मौजा' की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

राशि खन्ना ने शेयर किया अपना अनुभव
राशि खन्ना ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। साथ ही लंबा नोट लिखा है। राशि ने लिखा है, 'हर फिल्म की एक कहानी स्क्रीन पर होती है, लेकिन कभी-कभी असली मजा तब आता है, जब कैमरा चल नहीं रहा होता'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Raashii Khanna wrap mauja hi mauja shooting shares working experience with akshay kumar vidya balan
राशि खन्ना ने पूरी की 'मौजा ही मौजा' की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

बोलीं- बिल्कुल बोरियत नहीं हुई
अभिनेत्री ने आगे लिखा है,'फिल्म 'मौजा ही मौजा' उन शूट्स में से एक था, जो काम से ज्यादा छुट्टी जैसा लगा। बिना रुके हंसी से लेकर लूडो गेम्स, डंब चारेड्स, कैरम मैच और बीच-बीच में होने वाले सारे पागलपन तक, कभी कोई पल बोरिंग नहीं था'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raashii Khanna (@raashiikhanna)


विज्ञापन

Raashii Khanna wrap mauja hi mauja shooting shares working experience with akshay kumar vidya balan
राशि खन्ना ने पूरी की 'मौजा ही मौजा' की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

अक्षय कुमार-विद्या को कहा शुक्रिया
राशि खन्ना ने आगे कहा, 'अक्षय सर, विद्या मैम और अनीस सर, इस सफर को इतना मजेदार बनाने के लिए आपका शुक्रिया। फिल्म भले ही पूरी हो गई हो, लेकिन मुझे लगता है कि इस सेट की कहानियां हमें लंबे समय तक हंसाती रहेंगी'।

राशि खन्ना के अन्य प्रोजेक्ट
राशि खन्ना के पास ‘मौजा ही मौजा’ के अलावा कुछ और प्रोजेक्ट्स भी हैं। वे सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'धर्मन' में नजर आएंगी। इसके अलावा क्राइम ड्रामा सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन में भी उन्हें देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed