फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did anu Malik Daughter Ada Performances Lead To Shilpa Rao Set Being Cut Short

शिल्पा राव के कॉन्सर्ट में विवाद: बीच शो में बंद किया माइक? अनु मलिक की बेटी के डांस परफॉर्मेंस पर उठे सवाल

Sun, 25 Oct 2026 10:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 25 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

  • Viral Video: मुंबई में हुए एक इवेंट में सिंगर शिल्पा के परफॉर्मेंस को बीच में रोक दिया गया।
  • सिंगर अनु मलिक और उनकी बेटी अदा की परफॉर्मेंस जारी रही।
  • इस मामले पर यूजर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अदा का डांस परफॉर्मेंस भी चर्चा में आ गया है। 

विज्ञापन
Did anu Malik Daughter Ada Performances Lead To Shilpa Rao Set Being Cut Short
अदा मलिक, शिल्पा राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर अनु मलिक की बेटी और फैशन डिजाइनर अदा मलिक ने शनिवार को एक इवेंट में परफॉर्म किया। इस इवेंट में अदा ने 2003 की फिल्म 'कुछ तो है' के गाने 'डिंग डोंग डिंग डोले' पर डांस किया। उनके परफॉरमेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। कई यूजर्स इस परफॉर्मेंस पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

बीच में रुका शिल्पा राव का परफॉर्मेंस
शनिवार शाम को इस इवेंट में गायिका शिल्पा राव के परफॉरमेंस को बीच में ही रोक दिया गया। इस मामले की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। इस बीच अदा के डांस पर भी चर्चा हो रही है। शिल्पा जब परफॉर्म कर रही थीं, तब उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया था। इतना ही नहीं जब वह अपने फैंस को धन्यवाद दे रही थीं, तब भी उन्हें रोक दिया गया क्योंकि 'कुल्टे प्रोजेक्ट' ने स्टेज संभाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Did anu Malik Daughter Ada Performances Lead To Shilpa Rao Set Being Cut Short
अदा मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर ने उठाए सवाल
इस घटना के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद पहले हुए परफॉरमेंस में देरी होने की वजह से शिल्पा का शो बीच में ही खत्म करना पड़ा। इंस्टाग्राम यूजर आश्विनी शेट्ये ने आरोप लगाया कि इवेंट मैनेजर को स्टेज के पास जाकर अनु मलिक को बताना पड़ा कि अब समय नहीं बचा है, लेकिन फिर भी अनु मलिक परफॉर्म करते रहे, जिससे और देरी हुई।

इस यूजर ने कुछ परफॉरमेंस की जरूरत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि कुछ एक्ट बिल्कुल अनावश्यक थे, खासकर अनु मलिक का परफॉरमेंस और उनकी बेटी का डांस। उन्होंने यह भी दावा किया कि अदा के डांस के दौरान दर्शकों की तरफ से कोई खास उत्साह नहीं दिखा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ash-Winnie (@aashwini_shetye)


विज्ञापन

यूजर्स ने की अदा की आलोचना
सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में यही बात कही। एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल सही। ऐसे 'फिलर्स' की कोई जरूरत नहीं थी। अगर वह समय पर नहीं चल रहे थे, तो उन्हें ऐसे एक्ट हटा देने चाहिए थे।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'हां! मैं भी यही कह रहा था।' एक दूसरे यूजर ने कहा परफॉर्म करते समय अदा खुद भी शायद इस परफॉरमेंस का मजा नहीं ले रही थीं।

हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अदा मलिक के डांस या उससे पहले हुए परफॉरमेंस की वजह से ही शिल्पा राव का शो बीच में रोकना पड़ा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ADA MALIK (@adamalikworld)


सिंगर शिल्पा ने साझा किया अपना दुख
शिल्पा का माइक बंद किए जाने के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान साझा किया। इसमें उन्होंने अपना दुख जताया और साथ ही मुंबई के दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'मुंबई आज रात मेरे दिल का एक टुकड़ा टूट गया। इतनी खूबसूरत चीज का इस तरह हमसे छिन जाना बहुत तकलीफ देता है। लेकिन जब संगीत रुक गया, तब भी आप नहीं रुके। जिस तरह से आप मेरा नाम पुकारते रहे, आपकी आवाजों में जो प्यार था, आज रात हमारी कहानी अधूरी रह गई। मैं वादा करती हूं, मैं वापस आऊंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed