फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: कंटेस्टेंट ने दिया अमिताभ बच्चन को होटल में नौकरी करने का ऑफर, तो बिग बी ने जवाब देकर कर दिया हैरान

Sun, 21 Aug 2022 10:26 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 21 Aug 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 hotel management dean offer Amitabh Bachchan Job megastar hilarious reply goes viral
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अमिताभ बच्चन हर साल की तरह अपने अंदाज में शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल शो में अलग-अलग फील्ड से कंटेस्टेंट आते हैं, जो हॉट सीट पर बैठ अपनी किस्मत आजमाते हैं। वहीं, कई बार अमिताभ बच्चन का सामना कुछ ऐसे कंटेस्टेंट से होता है, जिनकी बातों का वह जवाब नहीं दे पाते। इस बार आए कंटेस्टेंट ने तो बिग बी को होटल में नौकरी करने का ही ऑफर दे दिया।  

Kaun Banega Crorepati 14 hotel management dean offer Amitabh Bachchan Job megastar hilarious reply goes viral
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन का ही इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रहा है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी खुद को होटल में नौकरी मिलने का ऑफर जानकर हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो काफी चर्चा में है। नए एपिसोड में होटल मैनेजमैंट कॉलेज के डीन प्रशांत शर्मा नाचते गाते हुए आते हैं। इसके बाद हॉट सीट पर बैठते ही वह अमिताभ बच्चन से ही होटल की नौकरी के लिए सवाल जवाब करने लगते हैं।

Kaun Banega Crorepati 14 hotel management dean offer Amitabh Bachchan Job megastar hilarious reply goes viral
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रशांत शर्मा अमिताभ बच्चन से कहते हैं, 'सर एक होटल की नौकरी है, अगर कोई गेस्ट आपको सामने सारा सामान लेकर जा रहा है, तो आप क्या करेंगे?' इस पर अमिताभ बच्चन पहले उन्हें हैरानी से देखते हैं फिर हंसते हुए कहते हैं, 'भाई जो भी सामान है तकिया, चादर, चिमटा सब आपस में बांट लेते हैं।' बिग बी का जवाब सुनकर सभी दर्शक ठहाके मारने लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 hotel management dean offer Amitabh Bachchan Job megastar hilarious reply goes viral
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन है, जिसको लेकर हर साल की तरह दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शो को लोग इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं कि यह शो मनोरंजन के साथ उनके ज्ञान को भी बढ़ाता है। वहीं, कई कंटेस्टेंट बिग बी से मजेदार सवाल भी पूछ लेते हैं और वह भी उनके साथ मस्ती करते नजर आते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed