फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 32: 'अनुपमा' की बादशाहत कायम, इस शो ने दिखाया रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' को बाहर का रास्ता

Sat, 20 Aug 2022 04:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 20 Aug 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 32 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Ravivar With Star Parivaar ghkkpm yrkkh
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने इस साल के 32वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट जारी कर दी है, जिसके मुताबिक इस हफ्ते के टॉप पांच शो जानने के लिए आप बेकरार होंगे।  लिस्ट में इस हफ्ते बड़ा बदलाव देखने को मिला है।इस हफ्ते कई शोज ने इस लिस्ट में अपनी पोजीशन गवां दी है, तो कई की व्यूअरशिप रेटिंग में उछाल आया है। जहां 'अनुपमा' लंबे समय से टीआरपी चार्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है, वहीं पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' को दर्शकों ने इस हफ्ते लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसकी जगह स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले एक रियलिटी शो ने ले ली है। तो आइए जानते हैं कि कौन से टीवी शो ने टीआरपी चार्ट के टॉप 5 में जगह बनाई है...

barc trp week 32 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Ravivar With Star Parivaar ghkkpm yrkkh
अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा
हर बार की तरह इस बार भी रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी के चार्ट पर राज कर रहा है। ये सीरियल बीते लंबे समय से इस चार्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। दर्शकों को इस सीरियल की कहानी काफी पसंद आ रही है।  इन दिनों सीरियल में अनुपमा की जिंदगी में नए-नए तूफान आ रहे हैं। जहां एक तरफ वनराज और अनुज के एक्सिडेंट के बाद अनुज की हालत बहुत गंभीर है, वहीं दूसरी तरफ बरखा और अनकुश अनुपमा को अकेला पाकर अपना असली रूप दिखाने लगे हैं। इस बार इसे 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  

barc trp week 32 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Ravivar With Star Parivaar ghkkpm yrkkh
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
इस लिस्ट में दूसरी पोजीशन पर स्टार प्लस का ही  शो 'गुम है किसी के प्यार में ' है। आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस शो ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। पिछले हफ्ते शो में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, जिसके बाद शो में लीप लाया गया है। 'गुम हैं किसी के प्यार में' में आए ट्विस्ट से लोगों ने इसे इस हफ्ते देखना पसंद किया और शो ने इस लिस्ट में अपनी पोजीशन बरकरार रखी है। यह शो 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ दूसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 32 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Ravivar With Star Parivaar ghkkpm yrkkh
रविवार विद स्टार परिवार - फोटो : social media

रविवार विद स्टार परिवार
पिछले दिनों 'स्टार प्लस' पर शुरू हुए रियलिटी शो 'रविवार विद स्टार परिवार' ने इस हफ्ते 'ये है चाहतें' की पोजीशन हथिया ली है। पिछले हफ्ते में ही इस शो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। बाकी सीरियल्स की मौजूदगी के बावजूद इस रियलिटी शो ने टीआरपी चार्ट में धमाकेदार एंट्री की है। शो में स्टार प्लस के सारे सीरियल्स के परिवार एक साथ आकर गेम्स खेलते हैं। 'रविवर विद स्टार परिवार' ने 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल कर लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।  

विज्ञापन
barc trp week 32 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein Ravivar With Star Parivaar ghkkpm yrkkh
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजे इस शो की रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले हफ्ते शो तीसरे नंबर पर था, वहीं इस हफ्ते यह एक पायदान नीचे आ गया है। शो में दिखाई जा रही कहानी दर्शकों का दिल बहला रही है। ऐसे में इस बार यह शो टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। शो को इस बार 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed