Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasautii Zindagii Kay 2: शो में एक और किरदार की होगी एंट्री, निभाएंगी अहम भूमिका

Sun, 09 Dec 2018 09:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Arina Dey will play komolika Hina Khan sister role
kasautii - फोटो : file photo
छोटे परदे के चर्चित सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' इन दिनों मसालेदार ड्रामे की वजह से काफी चर्चा में है। कोमोलिका की शो में एक बार मुंह दिखाई हुई थी जिसके बाद से फैंस उनके दीवाने हो गए थे। इस बीच सीरियल में नए बदलाव होने की खबरें आ भी रही हैं। जो इस शो के दर्शकों का उत्साह दोगुना कर देगी। 
Trending Videos
Kasautii Zindagii Kay 2 Arina Dey will play komolika Hina Khan sister role
Hina Khan - फोटो : social media
पता हो कि 'कसौटी जिंदगी के 2' में टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान कोमोलिका का किरदार कर रही हैं। इसके अलावा वह अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म 'लाइन्स' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। ऐसे में उनकी व्यस्ता को देखते हुए  'कसौटी जिंदगी के 2' की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने इस सीरियल में नए ट्विस्ट के साथ एक नए किरदार की एंट्री करने का फैसला किया है। 
Kasautii Zindagii Kay 2 Arina Dey will play komolika Hina Khan sister role
Arina Dey - फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'कसौटी जिंदगी के 2' में अब कोमोलिका की बहन के किरदार की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए अभिनेत्री अरीना डे को फाइनल किया गया है। खबरों की मानें तो जल्द ही उनकी शो में धमाकेदार एंट्री की जाएगी। हिना खान के बाद प्रेरणा और अनुराग की जिंदगी में अरीना डे अब उनकी जिंदगी में आग लगाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Arina Dey will play komolika Hina Khan sister role
hina khan - फोटो : instagram
बता दें कि हिना खान हाल ही में फोटोशूट की वजह से भी चर्चा में थीं। उन्होंने यह फोटोशूट एक मैगजीन के कवर पेज के लिए करवाया है। इस फोटोशूट में हिना रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट का एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें उनके बहुत सारे अलग लुक हैं। खास बात यह है कि हर लुक में वह स्टनिंग लग रही हैं।
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Arina Dey will play komolika Hina Khan sister role
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान को इस फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा है। किसी ने उन्हें डायन तो किसी ने चुड़ैल और आंटी तक बोल दिया। ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी हिना कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने मॉनोकनी फोटोशूट शेयर कराया था, जिसमें वह समुद्र किनारे रिलेक्स करती नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों पर भी लोगों ने उनकी जमकर लताड़ लगाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed