हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी हत्या मामले में पुलिस ने टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से पूछताछ की थी। देवोलीना ने 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में गोपी बहू का किरदार निभाया था। कारोबारी हत्या मामले से लाइमलाइट में आईं देवोलीना का इस मामले पर पहला रिएक्शन सामने आया है।
2 of 5
gopi bahu
- फोटो : File Photo
देवोलीना ने इंडिया टुडे से खास बातचीत के दौरान इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। देवोलीना ने कहा - 'अभी इस मामले में कुछ बता नहीं सकती हूं लेकिन जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी सवालों का जवाब दूंगी। मैं अभी कोई बयान नहीं दे सकती क्योंकि मेरे वकील ने ऐसा करने से मना किया है। यह सब 2-3 दिन में ठीक हो जाएगा। मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करूंगी। मैं इस वक्त अपने घर पर हूं। यह समान्य पूछताछ थी।'
3 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : File Photo
घंटों चली पूछताछ के बाद भी अधिकारियों ने हीरा कारोबारी हत्या मामले में भट्टाचार्य की भूमिका के बारे में कुछ नहीं बताया। फिलहाल मुंबई पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के हाउसिंग मिनिस्टर प्रकाश मेहता के पूर्व सचिव सचिन पवार और उसके साथी दिनेश पवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के मुताबिक, डायमंड मर्चेंट राजेश्वर उदानी की हत्या की साजिश का तानाबाना मुख्य आरोपी सचिन पवार ने रचा था। इसके पीछे की वजह पैसों की लेनदेन और लिवइन रिलेशनशिप बताई जा रही है।
4 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : File Photo
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सचिन पवार का एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से अफेयर था। राजेश्वर उदानी ने कई बार देवोलीना के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश थी। बताया जा रहा है कि डायमंड मर्चेंट उदानी और आरोपी सचिन पवार बिजनेस पार्टनर थे। दोनों में पैसों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आपको बता दें, पनवेल इलाके में 57 वर्षीय हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोरीलाल उदानी का शव उनकी कार से बरामद हुआ। पुलिस ने कपड़ों और जूतों से उनकी पहचान कर ली है। उनका शव बेहद खराब हालत में पाया गया। पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को राजेश्वर घर से निकले थे।
5 of 5
devoleena bhattacharjee
- फोटो : File Photo
राजेश्वर उदानी ने कहा था कि वो कुछ ही घंटों में वापस आ जाएंगे लेकिन अगली सुबह तक नहीं पहुंचे। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस में केस दर्ज कराया। जांच में पुलिस ने राजेश्वर की कॉल डिटेल खंगाली। जिसमें कई लड़कियों सहित टीवी एक्ट्रेसे के नाम का भी खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस दो दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है और उस वाहन की तलाश में है, जिसमें वह लापता होने की रात बैठे थे।