करण वीर मेहरा, जो दर्शकों के पसंदीदा स्टार हैं। उन्हें बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने के बाद से खूब नाम और कामयाबी हासिल की है। हाल ही में करण ने बिग बॉस 18 में जीती राशि और अपने फ्यूचर प्लान को लेकर जानकारी शेयर की है।
2 of 5
50 लाख रुपये को लेकर करण ने दी अहम जानकारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanveermehra
50 लाख रुपये को लेकर करण ने दी अहम जानकारी
जनवरी 2025 में उन्होंने यह ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। हाल ही में उन्होंने इस अवॉर्ड के बारे में बताया कि पैसा उनके खाते में आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए करण ने कहा, "हां, प्रक्रिया चल रही है, लेकिन जो प्यार मुझे मिला है, वो किसी भी पुरस्कार से बड़ा है। मैं इसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं।"
3 of 5
करण का फ्यूचर प्लान
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanveermehra
करण का फ्यूचर प्लान
करण ने अपने फ्यूचर प्लान को लेकर भी अपडेट शेयर किया और बताया कि बिग बॉस 18 जीतने के बाद उन्हें कई ऑफर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने फैंस को "कुछ बड़ा" देकर चौंकाना चाहते हैं, जिसके लिए अभी उनके प्रशंसकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
4 of 5
चुम के बारे में करण ने बताई खास बात
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanveermehra
चुम के बारे में करण ने बताई खास बात
इस दौरान करण ने बिग बॉस कंटेस्टेंट चुम दरंग के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में भी बताया। बिग बॉस 18 में दोनों की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच रोमांस है। करण ने कहा कि अभी वो और चुम अपने काम में व्यस्त हैं।
5 of 5
बिग बॉस 18 का है व्हाट्सएप ग्रुप
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanveermehra
बिग बॉस 18 का है व्हाट्सएप ग्रुप
करण ने यह भी बताया कि बिग बॉस 18 के सभी कंटेस्टेंट्स के बीच अच्छी दोस्ती है। उनका "बिग बॉस 18 व्हाट्सएप ग्रुप" भी है। 'बिग बॉस 18' से पहले करण 'खतरों के खिलाड़ी 14' भी जीत चुके हैं।
इसे भी पढ़ें:
Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने की भविष्यवाणी, आमिर खान बनेंगे सुपरस्टार, लगान-दंगल की तारीफ के बांधे पुल