'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में मिस्टर बजाज का रोल कौन प्ले करेगा इसको लेकर कई दिनों से सस्पेंस बरकरार है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि एजाज खान नहीं बल्कि करण वाही मिस्टर बजाज का किरदार निभा सकते हैं। अब एक और नाम लिस्ट में जुड़ गया है। खबरों की मानें तो करण वाही की जगह बिपाशा बसु के पति और बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को अप्रोच किया गया है।
2 of 5
Karan Wahi and Karan Singh Grover
- फोटो : file photo
'कसौटी जिंदगी में' मिस्टर बजाज के लिए पहले करण वाही (Karan Vahi) का नाम तय माना जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर को लगता है कि मिस्टर बजाज के लिए करण वाही से ज्यादा करण सिंह ग्रोवर इस रोल के लिए फिट बैठेंगे। कई सीरियल में एकता कपूर ने इस तरह से नए चेहरों को मौका दिया है तो वहीं कुछ पुराने। ऐसे में किस सीरियल में किस किरदार के लिए कौन फिट रहेगा एकता कपूर को इस च्वाइस का माहिर माना जाता है।
3 of 5
Ronit Roy
- फोटो : file photo
इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। करण सिंह ग्रोवर के नाम की चर्चा आते ही 'कसौटी जिंदगी के' सीजन एक में मिस्टर बजाज का किरदार निभा चुके रोनित रॉय का बयान भी सामने आ गया है। रोनित रॉय ने कहा- 'मैं बहुत खुश हूं कि करण को यह रोल ऑफर हुआ है। मुझे लगता है कि वह अच्छा काम करेंगे। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि कसौटी जिंदगी के 2 पॉपुलैरिटी की नई ऊंचाइयों पर जाए।'
4 of 5
qubool hai
- फोटो : twitter
करण सिंह ग्रोवर ने टेलीविजन से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार वह 'कुबूल है' सीरियल में नजर आए थे जिसके बाद फिल्मों का रुख किया। खास बात यह है कि करण सिंह ग्रोवर का कसौटी सीरियल से पुराना रिश्ता रहा है। कसौटी जिंदगी के पहले सीजन में करण सिंह ग्रोवर ने मिस्टर बजाज और प्रेरणा के दामाद का रोल निभाया था।
5 of 5
Karan Singh Grover
- फोटो : file photo
करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में 'कितनी मस्त है जिंदगी' सीरियल से की थी। इसके बाद 'सोलह श्रृंगार', 'परिवार', 'दिल मिल गए', 'तेरी मेरी लव स्टोरीज' और 'दिल दोस्ती डांस' सीरियल शामिल हैं। फिल्मों में 'अलोन' और 'हेट स्टोरी 3' है।