फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्ताव को लेकर कपिल शर्मा का बड़ा बयान, बोले- 'गाली देकर निकालता हूं अपना गुस्सा'

Sun, 15 Apr 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma on abusive language people express anger differently I do with like this
Kapil Sharma
फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। कभी कोई उन पर गाली-गलौच करने का आरोप लगा रहा है तो कभी ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह दिन में करीब 23 टेबलेट ले रहे हैं। हालांकि हर कोई यह कहता रहा है कि कपिल शर्मा ऐसे शख्स नहीं हैं। इस बीच कपिल ने अपने गाली-गलौच वाले बर्ताव पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे अपना गुस्सा निकालने का तरीका बताया है।
Kapil Sharma on abusive language people express anger differently I do with like this
Kapil Sharma
कुछ दिन पहले फिल्म क्रिटिक सुभाष झा ने कपिल को लेकर कई खुलासे किए थे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल पिछले साल हुए अपने साथ हुए धोखों से काफी दुखी हैं, जिस मुश्किल दौर से वह गुजर रहे हैं वह बेशक किसी को भी हिला कर रख सकता है। रिपोर्ट में कपिल ने अपने बर्ताव को लेकर बड़ी बात भी कही है।
Kapil Sharma on abusive language people express anger differently I do with like this
kapil sharma
कपिल का कहना है कि 'सभी का गुस्सा निकालने का अलग तरीका होता है। मैं अपने गुस्से को गालियों से निकालता हूं।' इससे पहले कपिल ने शो बंद होने पर कहा था - 'जो लोग मेरा करियर बर्बाद करना चाहते हैं, वो जो चाहे झूठ फैला सकते हैं मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। जब तक लोगों को संतुष्टि मिल रही है उन्हें यह सब करने दीजिए। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma on abusive language people express anger differently I do with like this
Kapil Sharma
इस मामले की शुरुआत एक ऑडियो वीडियो से हुई जिसे पत्रकार विक्की लालवानी ने जारी किया था। इस ऑडियो के जरिए विक्की ने कपिल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मेरे साथ गाली-गलौच की और बेटी के लिए अपशब्द कहे। इसके बाद कपिल ने विक्की लालवानी के अलावा दो एक्स मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। कपिल का आरोप है कि पत्रकार विक्की लालवानी ने उनसे 25 लाख रुपए मांगे थे और रुपये न देने की स्थिति में डिजिटल मीडिया में बदनाम करने की धमकी दी थी। कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर नीती और प्रीति पर भी 25 लाख रुपए की चपत लगाने का आरोप भी लगाया।
 
विज्ञापन
Kapil Sharma on abusive language people express anger differently I do with like this
kapil sharma
ऐसा कहा जा रहा है कि कपिल डिप्रेशन में हैं। फिलहाल चैनल ने शो को एक महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया है। मेकर्स चाहते हैं कि कपिल इस वक्त थोड़ा आराम करें और बाद में फिर से पुराने अंदाज में वापसी करें। वहीं ऐसी खबरें आ रही है कि कपिल के शो को 'कॉमेडी सर्कस' या फिर वीर दास रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि वीर दास ने इन सभी खबरों को केवल अफवाह बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed