टीवी सीरियल्स के किरदारों की बॉलीवुड से इतर अपनी अलग दुनिया है। इनकी लाइफ में हर मस्ती और शौक है जो बड़े-बड़े से बॉलीवुड स्टार्स में देखने को मिलता है। इस कड़ी में स्टार प्लस के बेहद पॉपुलर सीरियल की स्टारकास्ट की रियल लाइफ पार्टनर के बारे में जानेंगे।
सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला (करन पटेल ) और इशिता अय्यर (दिव्यांका त्रिपाठी ) की प्रेम गाथा जो उनकी बेटी रूही (रुहानिका धवन) के कारण जुड़ा हुई है जिसको एकता कपूर ने खट्ठे मीठे पलो के साथ पेश किया है।यह धारावाहिक स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। आइए जानते हैं सीरियल में किरदार निभा रहे कलाकारों के रियल पार्टनर के बारे में..
करण पटेल सीरियल ’ये है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला का किरदार निभा दिखे हैं। करण ने टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की है।
सीरियल से घर-घर में फेमस हो रही दिव्यंका ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के रोल में नजर आती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी की है।
इसी ही सीरियल में अनीता बेहद खूबसूरती से शगुन के किरदार को निभा रही है। उनके पति का नाम रोहित रेड्डी है। रोहित एक उद्यमी और मार्केटिंग रणनीतिकार के रूप में काम करते हैं।