फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के जन्म के अगले दिन काम पर लौटे कपिल शर्मा, दीपिका के साथ की शूटिंग

Wed, 11 Dec 2019 08:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Dec 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma back to work next day after become father
Kapil Sharma, Deepika Padukone - फोटो : social media

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों पहली बार पिता बनने और अपनी शादी की पहली सालगिरह की वजह से सुर्खियों में हैं। 10 दिसंबर को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ बेटी को जन्मदिन दिया है। बेटी के जन्मदिन के अगले ही दिन कपिल शर्मा फिर से काम पर लौट आए हैं। उन्होंने 11 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अपने मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग की।

Kapil Sharma back to work next day after become father
Kapil Sharma - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण हाल ही में द कपिल शर्मा शो में अपनी आने वाली फिल्म छपाक का प्रोमोशन करने पहुंची। यहां उनके साथ फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी मौजूद थीं। दीपिका पादुकोण और कपिल शर्मा की शूटिंग की तस्वीरों को उनके फैंन क्लब ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जहां इन दोनों कलाकारों के फैंस इनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी शादी के पहली सालगिरह मनाते हैं।

Kapil Sharma back to work next day after become father
kapil sharma - फोटो : social media

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। अभी शादी को एक साल भी पूरे नहीं हुए थे और कपिल-गिन्नी पैरेंट्स बन गए। गिन्नी ने 10 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी की तस्वीर और नाम अभी तक सामने नहीं आया है। अब गिन्नी और कपिल बेटी के साथ अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाएंगे। कपिल की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इसमें भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर शामिल थे। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को भी अपनी शादी का कार्ड दिया था लेकिन वो नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma back to work next day after become father
kapil sharma - फोटो : social media

नवजोत सिंह सिद्धू भी कपिल की शादी में शामिल हुए थे। कपिल ने अपनी शादी में हरे कलर की शेरवानी पहनी थी और हाथ में तलवार लिए नजर आए थे। वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना था। कपिल की शादी की खुशी में उनकी मां ढोल की थाप पर खूब नाचीं थीं। हिंदू रीति से फेरे लेने के बाद कपिल और गिन्नी ने गुरुद्वारे में भी फेरे लिए थे। आनंद कारज की तस्वीर को कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed