फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: लड़कियों से चिपकने का इस कंटेस्टेंट ने लगाया विशाल पर आरोप, कहा- 'तुम्हारी यही औकात'

Wed, 11 Dec 2019 07:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Dec 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13  Madhurima Tuli and Vishal Singh fight again in Salman Khan show
Vishal Singh - फोटो : social media

बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली और विशाल सिंह अपने पुराने रिश्ते की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। शो में आने से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ऐसे में बिग बॉस के घर में ये दोनों कभी एक-दूसरे से लड़ते तो कभी प्यार जताते नजर आते हैं। एक बार फिर से मधुरिमा तुली और विशाल सिंह के बीच शो के अंदर झगड़ा देखने को मिल रहा है। दरअसल, कुछ देर पहले कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ा के प्रोमो जारी किया है। 

Bigg Boss 13  Madhurima Tuli and Vishal Singh fight again in Salman Khan show
Bigg boss 13 - फोटो : social media

इस प्रोमो में विशाल और मधुरिमा बुरी तरह से लड़ते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में विशाल मधुरिमा से कहते हैं कि आपकी यही प्रॉब्लम है कि आपको ही सब कुछ तय करना है हम दोनों के बीच में। जिस पर मधुरिमा तुली कहती हैं कि तय क्या करना है ये तो पहले से की साफ है। तुम जाओ अपने रास्ते मैं अपने रास्ते हूं। विशाल कहते हैं कि मैं अपने रास्ते ही चल रहा हूं आप ही पता नहीं कहां से बीच में आ गईं। विशाल आगे कहते हैं कि तुम्हें कोई एटीट्यूड दिखाने की जरूरत नहीं है। फिर मधुरिमा कहती हैं कि सुबह उठकर तुमने ठीक से बात की ? विशाल कहते हैं कि सुबह उठकर क्या करूं आपको गोद में लेकर घूमूं ? इसके बाद दोनों में बहस होती है और मधुरिमा तुली विशाल को बोल देती हैं कि चिपके रहो दूसरी लड़कियों से। 

Bigg Boss 13  Madhurima Tuli and Vishal Singh fight again in Salman Khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इसके जवाब में विशाल कहते हैं कि कौन सी दूसरी लड़कियां ? थोड़ा ठीक से बात करो। फिर मधुरिमा कहती हैं कि तुम्हें जहां फायदा दिखता है वहीं चिपके रहो। विशाल कहते हैं कि आप खुद बाकि लोगों से बात कर रही मैं तुम्हें रोक रहा हूं ? घटिया सोच है आपकी। विशाल आगे कहते हैं कि मैं इतनी सहजता देता हूं इस पर मधुरिमा बोलती हैं जैसे मुझे दी। विशाल चिखते हुए कहते हैं क्यों दूंगा आपको ? इस पर मधुरिमा गुस्से में आ जाती हैं और कहने लगती हैं कि इस वजह से मैंने तुम्हारे साथ सब कुछ खत्म कर लिया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@Vishalsingh713 aur @madhurimatuli ke beech ka tanaav firse laut aaya hai! Dekhiye #ViRima ke rishte ka yeh roop, aaj raat 10.30 baje! Anytime on @voot. @Vivo_india @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13  Madhurima Tuli and Vishal Singh fight again in Salman Khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

इस बहस के दौरान मधुरिमा तुली विशाल को गंवार कहती हैं और उनकी औकात पर बात करती हैं। दोनों आखिरी में एक-दूसरे पर गुस्से में चिल्लाने लगते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी मधुरिमा तुली और विशाल सिंह के बीच शो में झगड़ा देखने को मिल चुका है। वहीं बीते दिनों मधुरिमा विशाल को किस करने की वजह से सुर्खियों में थीं। बात करें बिग बॉस के हालिया स्थिति की तो 'बीबी पोस्ट ऑफिस' टास्क के दौरान घरवाले एक दूसरे से भिड़े। इस टास्क में घर को पोस्ट ऑफिस में तब्दील कर दिया गया था। इस टास्क में घरवालों के घर से चिट्ठियां आई थीं। घरवालों को अपने घर से आई चिट्ठियां पढ़ने का मौका मिलेगा या नहीं यह वही तय करेगा जिसके हाथ चिट्ठी लगेगी। ऐसे में जिन घरवालों को चिट्ठियां पढ़ने को मिली वह भावुक हुए तो वहीं जिनको नहीं मिली वह झगड़ा करता दिखे। खास बात है कि इस टास्क में आसिम का शेफाली जरीवाला और रश्मि देसाई से कहासुनी हुई।

विज्ञापन
Bigg Boss 13  Madhurima Tuli and Vishal Singh fight again in Salman Khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इसके साथ ही अभी तक कैप्टेंसी के दावेदार रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और विकास गुप्ता बन चुके हैं। फिलहाल देखना होगा कि और कौन-कौन दावेदार बनता है। पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला अभी तक सीक्रेट रूम में हैं और वहीं से घरवालों पर नजर बनाएं हुए हैं। आपको बता दें, 'बिग बॉस' में इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेटड हैं।  ये चार लोग सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली हैं।

पढ़ें: जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह सहित 700 हस्तियों ने किया नागरिकता विधेयक का विरोध, सरकार को लिखा पत्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed