फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया भट्टाचार्य की मौत की फर्जी खबर हुई वायरल, पता चलते ही अभिनेत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Thu, 18 Jun 2020 07:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 18 Jun 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bhattacharya reaction after her fake death news goes viral
जया भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

इस लॉकडाउन में मनोरंजन जगत अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। एक तरफ जहां फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करके हर किसी को हैरान कर दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री जया भट्टाचार्य के निधन की फर्जी खबर वायरल होने लगी। 

Jaya Bhattacharya reaction after her fake death news goes viral
जया भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, हाल ही में छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जया भट्टाचार्य की मौत की फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। जिसके बाद अभिनेत्री को सामने आकर इस मामले पर प्रतिक्रिया देनी पड़ी। दरअसल, हाल ही में जया भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर एक शख्स की मौत पर पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट के द्वारा उन्होंने बताया था कि कोरोना वायरस के कारण उनके शो के एक टीम मेंबर की मौत हो गई है।

Jaya Bhattacharya reaction after her fake death news goes viral
जया भट्टाचार्या - फोटो : सोशल मीडिया

जया भट्टाचार्य के इस पोस्ट को एक शख्स ने गलत समझ लिया और उनकी मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ानी शुरू कर दी। अब अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट के जरिए अपने मरने की खबरों को फर्जी बताया है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस और लोगों से कहा है कि ऐसी पोस्ट साझा करते हुए कृपया क्रॉस चेक जरूर कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bhattacharya reaction after her fake death news goes viral
जया भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

जया भट्टाचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं जिंदा हूं। दोस्तों... ऐसे पोस्ट साझा करने से पहले क्या आप यह अच्छे से क्रॉस चेक नहीं कर सकते'। सोशल मीडिया पर जया भट्टाचार्य का पोस्ट वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि जया भट्टाचार्य के निधन की फर्जी खबर वायरल के बाद शख्स ने अभिनेत्री से माफी भी मांगी है। जिसके बाद जया भट्टाचार्य ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ha Ha Ha Ha I am alive and kicking Please guy before putting up a post can you cross check Damn....😂😂😂😂

A post shared by Jaya Bhattacharya (@jaya.bhattacharya) on

विज्ञापन
Jaya Bhattacharya reaction after her fake death news goes viral
जया भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

जया भट्टाचार्य लिखा, 'ठीक है दोस्तों...आपके प्यार और सपोर्ट का धन्यवाद। मैं खुश हूं कि आपने मुझे प्यार दिया, मेरा ध्यान रखा और मेरे लिए आवाज भी उठाई। उस यूजर ने मुझसे माफी मांग ली है। अब इस बात को जाने देते हैं। मैंने उनसे निवेदन किया है कि आगे से बिना जानकारी के ऐसी बातें साझा न करें।'
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

Ok guys...thank you for all your love. I am so grateful and thankful that so many love, care about me and spoke up for...

Posted by Jaya Bhattacharya on Thursday, 18 June 2020


पढ़ें: बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही अच्छे पायलट भी थे सुशांत सिंह राजपूत, देखिए जब अभिनेता ने उड़ाया था हवाई जहाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed