'जस्सी जैसी कोई नहीं' (Jassi Jaisi Koi Nahin) सीरियल से रातोंरात मोना सिंह (Mona Singh) लाइमलाइट में आ गई थीं। मोना सिंह ने टीवी के अलावा बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि मोना सिंह जल्द ही शादी करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो मोना 14 दिसंबर तक अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा कर लेंगी।
2 of 5
mona singh
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'शादी से पहले मोना अपने सभी प्रोजेक्ट्स पूरा करने में व्यस्त हैं। मोना जिससे शादी करने जा रही हैं वह साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। मोना सिंह इस वक्त एकता कपूर के शो 'कहने को हमसफर है' की शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शो के निर्माता मोना के सभी सीन्स को पहले शूट कर रहे हैं ताकि अभिनेत्री को शादी के लिए छुट्टी मिल जाए। 25 दिन के अंदर मोना शूट पूरा कर लेंगी। 14 दिसंबर को मोना का सेट पर आखिरी शूट होगा।'
3 of 5
Mona Singh
- फोटो : instagram
सूत्रों के अनुसार शो में मोना के ट्रैक में बदलाव नहीं किया गया है। मोना से पहले जब उनकी शादी की खबरों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था- 'मैंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात नहीं की। इतना जरूर है कि जिस दिन मेरी शादी होगी, मैं खुशी से पूरी दुनिया को इसके बारे में बताऊंगी।'
4 of 5
Jassi Jaisi Koi Nahin
- फोटो : twitter
आपको बता दें, मोना सिंह ने साल 2003 में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में मोना ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो देखने में तो सुंदर नहीं है लेकिन उसका दिमाग बहुत तेज है। इस सीरियल से मोना सबकी नजरों में आ गई थीं। इसके बाद मोना ने 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'इतना करो न मुझे प्यार', 'प्यार को हो जाने दो', 'कवच: काली शक्तियों से', 'कहने को हमसफर है' और 'ये मेरी फैमिली' शामिल है।
5 of 5
3 Idiots Mona Singh
- फोटो : twitter
टीवी के अलावा मोना ने फिल्मों और रियलिटी शोज में भी हाथ आजमाया। इन फिल्मों में '3 इडियट्स', 'जेड प्लस', 'अमावस' है। इसके अलावा आमिर खान की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भी हैं। रियलिटी शोज की बात करें तो 'झलक दिखला जा सीजन एक' में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। इसके बाद इस शो के कई सीजन बतौर होस्ट नजर आईं। मोना सिंह 38 साल की हैं।
Bigg Boss 13: अरहान खान पर एक और आरोप, रश्मि के पीठ पीछे घर और पैसों का कर रहे इस्तेमाल?