फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will Salman Khan Launch bodyguard Shera son abir Singh from Tarzan know the detail

सलमान खान: बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करेंगे एक्टर? इस फिल्म से डेब्यू करेंगे अबीर; सूरज पंचोली होंगे साथ

Sun, 13 Sep 2026 07:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Sep 2026 07:10 PM IST
सार

Sooraj Pancholi: खबरें हैं कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। बताया जाता है कि उनके साथ सूरज पंचोली नजर आएंगे। 
 

विज्ञापन
Will Salman Khan Launch bodyguard Shera son abir Singh from Tarzan know the detail
सलमान खान, अबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा का रिश्ता काफी खास है। कई मौकों पर शेरा सलमान खान के साथ नजर आते हैं। इस बीच शेरा के बेटे चर्चा में आ गए हैं। शेरा के बेटे अबीर सिंह फिल्मी दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जाता है कि सलमान खान इसमें उनकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन

 

किस फिल्म से डेब्यू करेंगे अबीर सिंह?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेरा के बेटे अबीर सिंह फिल्म 'टार्जन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। बताया यह भी जाता है कि इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली होंगे। काफी समय से चर्चा थी कि शेरा के बेटे अबीर सिंह बॉलीवुड में कदम रखेंगे। हालांकि फिल्म 'टार्जन' को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Will Salman Khan Launch bodyguard Shera son abir Singh from Tarzan know the detail
शेरा, अबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
क्या सलमान खान होंगे फिल्म के निर्माता?
खबरें यह भी हैं कि फिल्म 'टार्जन' के निर्माता सलमान खान होंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बारे में भी जानकारी नहीं है कि फिल्म का निर्देशक कौन होगा और यह किस प्रोडक्शन हाउस के तहत बनेगी। इसके अलावा इसकी स्टारकास्ट में कौन-कौन शामिल होगा इसके बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

पहले भी आईं डेब्यू की खबरें
इससे पहले साल 2022 में खबरें आईं थीं कि शेरा के बेटे अबीर बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। बताया जा रहा था कि सलमान खान इसमें उनकी मदद करेंगे। खबरें थीं कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए निर्देशक सतीश कौशिक से बात की थी। बताया जा रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरू हो सकती है। जनवरी 2023 में सतीश कौशिक का निधन हो गया। इसके बाद इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक एलान नहीं हुआ।

Will Salman Khan Launch bodyguard Shera son abir Singh from Tarzan know the detail
सलमान खान, शेरा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का वर्कफ्रंट
  • सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार अभी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' में बिजी हैं। 
  • अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। मगर इसकी रिलीज टल गई। 
  • फिल्म की नई रिलीज डेट का अभी एलान नहीं हुआ है।
  • सलमान खान के पास वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'SVC63' भी है।
  • इसमें उनके साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी।
  • यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • इन दिनों सलमान खान 'बिग बॉस 20' होस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed