{"_id":"61d5b4c2e67bd23ae21500b3","slug":"jasmin-bhasin-photo-wearing-chooda-went-viral-fans-ask-did-you-and-aly-get-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jasmin Bhasin: जैस्मिन भसीन की तस्वीर हुई वायरल, फैंस ने पूछा- क्या तुमने और एली ने शादी कर ली?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Jasmin Bhasin: जैस्मिन भसीन की तस्वीर हुई वायरल, फैंस ने पूछा- क्या तुमने और एली ने शादी कर ली?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन और एली
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
छोटे पर्दे की अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री रेत पर पोज देते हुए नजर आ रहीं हैं। जैस्मिन ने तस्वीर में सफेद स्नीकर्स के साथ एक ग्रे कॉरडरॉय शर्ट और मौवे पैंट पहनी हुई है। लेकिन इस तस्वीर में गौर करने वाली चीज अभिनेत्री द्वारा पहने गए चूड़े हैं।
फोटो में उनके चूड़े (दुल्हन की चूड़ियाँ) ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब प्रशंसक इस तस्वीर पर कमेंट कर विभिन्न तरह के कयास लगा रहे हैं। कई लोग जानना चाहते थे कि क्या उन्होंने और उनके बॉयफ्रेंड एली गोनी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। एक यूजर ने लिखा "ओएमजी चूड़ा... क्या तुमने और एली ने शादी कर ली?"। वहीं दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने यह स्पष्ट किया कि यह तस्वीर उनके म्यूजिक वीडियो 'प्यार करते हो ना' के सेट की है, जिसमें मोहसिन खान भी नजर आएंगे।
3 of 5
जैस्मिन और एली
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने, एली ने संकेत दिए थे कि उनकी और जैस्मिन की शादी जल्द होने वाली है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम फ़िल्टर आज़माया, जिसमें उनकी शादी की तारीख की भविष्यवाणी की गई थी। जहां उन्हें अपने पहले प्रयास में 'कभी नहीं' मिला, वहीं दूसरी बार उन्हें 'कुछ दिनों में' परिणाम मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'जल्द'। उन्होंने बैकग्राउंड में बैंड बाजा बारात गाना भी प्ले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैस्मिन और एली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जैस्मिन और एली लंबे समय से दोस्त हैं। उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब एली ने बिग बॉस 14 में प्रवेश किया। शो में उनका रिश्ता बदल गया और इसके खत्म होने के तुरंत बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
जैस्मिन और एली
- फोटो : सोशल मीडिया
लेडीज़ वर्सेज जेंटलमेन सीज़न दो के एक एपिसोड के दौरान, जैस्मिन ने कहा कि वह जैलेस होने वालों में से नहीं हैं और अगर दूसरों को मेरा बॉयफ्रेंड अच्छा लगता है, तो मैं खुद को 'लकी' मानूंगी। उन्होंने कहा, "मैं इसके साथ ठीक हूं। मेरा बीएफ अपनी सीमा जानता है। वह उन्हें पार नहीं करेगा इसलिए मुझे जलन नहीं होती है। ”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।