आज के समय में मनोरंजन जगत के सेलेब्स अपने आपको बेहद फिट एंड फाइन रखते हैं। यहां तक कि उनकी फिटनेस को देखकर फैंस भी काफी प्रभावित होते हैं और अपने वजन को बैलेंस करने की कोशिश करते हैं। हालांकि खुद को सही शेप में बनाए रखने के लिए इन सितारों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। दरअसल ये सेलेब्स भी हमारी तरह ही हैं जिनका ऑयली फूड खाने से वजन बढ़ जाता है लेकिन मोटे बने रहना इनके करियर के लिए सही नहीं है।
तस्वीर: एक महीने में रवि दुबे ने इस तरह घटा लिया 10 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश
रवि ने जो तस्वीर साझा की उसमें एक महीने का अंतर दिख रहा है और उनके शरीर पर भी जबरदस्त फर्क नजर आ रहा है। रवि ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'बिना किसी सप्लीमेंट और प्रोटीन शेक्स के एक महीने में ट्रांसफॉर्मेशन। पिछले महीने 12 जून को लगभग अचानक एक शूटिंग शेड्यूल आया जिसमें मुझे काफी पतला दिखना था'।
रवि ने कहा कि, 'कोविड पॉजिटिव होने के कारण रिकवरी के बाद मैं प्रोड्यूसर मोड में था। मैं पंजाब में था जहां खाने पीने के कारण मेरा 10 किलो तक वजन बढ़ गया था। ऐसे में जब शूटिंग के बारे में पता चला तो 20 दिनों से भी कम समय में मैंने तुरंत सुबह वेट ट्रेनिंग और शाम को 10 किमी जॉगिंग शुरू किया। इसके साथ ही मैंने कम कैलोरी वाला खाना भी शुरू किया'।
जमाई राजा फेम रवि ने कहा कि, 'मैंने कार्डियो की मात्रा को ध्यान में रखते हुए कोई सप्लीमेंट्स या प्रोटीन शेक्स नहीं लिए और करीब एक महीने के अंदर 10 किलो तक वजन घटा लिया। मुझे खुशी है कि मैंने कुछ बरकरार रखा। मैं अपने ट्रेनर को धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने मेरे शेड्यूल के हिसाब से मेरे साथ बिना थके काम किया और मुझे ट्रेनिंग दी'।
अभिनेता ने कहा कि, 'जब मुझे शेप में आने का मौका मिला तो मैंने इसे एक चुनौती की तरह लिया। मैं इसे ऑर्गेनिक तरीके से करना चाहता था क्योंकि बॉडी ट्रांसफर्मेशन कीमत वसुलता है। मुझे प्रोटीन शेक्स कभी पसंद नहीं थे। मुझे लगता है कि एक्सरसाइज के साथ साथ ऑर्गेनिक खाना और अनुशासन लंबे समय में फिट रहने का सबसे स्थायी तरीका है। अक्षय कुमार और मिलिंद सोमन हमारे सामने उदाहरण हैं'। रवि के करियर की बात करें तो वो 'जमाई राजा', 'सास बिना ससुराल', वेब सीरीज 'जमाई राजा 2.0' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।