{"_id":"60f4f5018ebc3e6d6209ae2b","slug":"dance-deewane-3-madhuri-dixit-and-rekha-recreated-scene-from-movie-silsila-actress-said-amit-mera-pyar-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: रेखा और माधुरी ने रीक्रिएट किया फिल्म 'सिलसिला' का मशहूर सीन, रेखा बोलीं- अमित मेरा प्यार है...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वीडियो वायरल: रेखा और माधुरी ने रीक्रिएट किया फिल्म 'सिलसिला' का मशहूर सीन, रेखा बोलीं- अमित मेरा प्यार है...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 19 Jul 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेखा, माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
छोटे पर्द पर इन दिनों रियलिटी शो की धूम देखने को मिल रही है। सिंगिंग से लेकर डांस रियलिटी शो में जबरदस्त ड्रामा और इमोशन देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में डांस रियलिट शो 'डांस दीवाने 3' के सेट पर सदाबहार अभिनेत्री रेखा पहुंची और अपनी अदाओं से हर किसी को घायल कर दिया। शो में गेस्ट जज बनकर पहुंची रेखा का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा था। रेखा बॉलीवुड की शान हैं और जिस महफिल में वो कदम रख देती हैं वहां की रौनक ही देखने लायक होती है। डांस दीवाने 3 के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। शो का प्रोमो वीडियो पहले ही सामने आ चुका है जिसमें रेखा डांस करती नजर आ रहीं थीं। इन वीडियोज में रेखा शो के कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करती दिख रही थीं। वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। दरअसल रेखा और माधुरी ने फिल्म 'सिलसिला' का एक ऑइकोनिक सीन रीक्रिएट किया है जिसमें रेखा अमिताभ के लिए एक बार फिर अपने प्यार का इजहार करते नजर आईं।
Trending Videos
2 of 5
रेखा, माधुरी दीक्षित
- फोटो : Instagram
रेखा इस शो में ऑफ व्हाइट साड़ी पहन कर पहुंचीं जहां हैवी ज्वैलरी के साथ वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शो के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म सिलसिल का एक आइकोनिक सीन रिक्रिएट किया जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि 'सिलसिला' फिल्म में रेखा के साथ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी मुख्य भूमिका में थें। ये कहानी उनकी असल जिंदगी की कहानी को बयां करने वाली फिल्म थी।
अब रेखा जब डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंचीं तो शो की जज माधुरी दीक्षित और उनकी जुगलबंदी दर्शकों को भा गई। वीडियो में माधुरी जया बच्चन के किरदार में नजर आईं तो वहीं रेखा ने अपना ही किरदार निभाया। वीडियो में दिख रहा है कि दोनो अभिनेत्री एक दूसरे की तरफ पीठ करके खड़ी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेखा, माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद माधुरी कहती हैं, 'क्या चाहती हो, उनका दाम छोड़ दो'। इस पर रेखा कहती हैं, 'मेरे चाहने से क्या होगा, उन्हें छोड़ना मेरे बस में नहीं और जो मेरे बस की बात नहीं उसे मैं कैसे करूं'। इसके बाद माधुरी कहती हैं, 'अमित मेरे पति हैं, मेरे धर्म हैं'। इसके जवाब में रेखा कहती हैं, 'वो मेरा प्यार है'। अब रेखा के इस डायलॉग को सुनकर एक बार फिर लोगों को उनके अमिताभ की मोहब्बत की याद आ गई।
विज्ञापन
5 of 5
रेखा-अमिताभ बच्चन
- फोटो : रेखा-अमिताभ बच्चन
अमिताभ और रेखा एक दूसरे के कितने करीब आ गए थे ये बात सभी जानते हैं। सालों बाद भी उनकी मोहब्बत के किस्से खूब दोहराए जाते हैं। हालांकि अपनी गृहस्थी को बचाए रखने के लिए अमिताभ ने रेखा से दूरी बना ली और पिछले कई सालों से दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। हालांकि रेखा गाहे-बगाहे अक्सर अपने प्यार का इजहार कर ही देती हैं। इससे पहले एक और रियलिटी शो मे उन्होंने कहा था, 'शादीशुदा मर्द से प्यार करना कैसा होता है, ये मुझसे पूछिए ना...'। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।