{"_id":"5ddd709a8ebc3e54a13401f2","slug":"is-arjit-taneja-hinting-about-colors-tv-bahu-begum-closure-in-his-latest-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंद हो सकता है कलर्स चैनल का ये शो, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर किया इशारा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बंद हो सकता है कलर्स चैनल का ये शो, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर किया इशारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बहू बेगम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि सिनेमा जगत में कुछ भी पक्का नहीं होता। ऐसे में जब कोई नया टीवी शो शुरू होता है तो उसके साथ कई सारी उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं। लेकिन क्या हो जब वो टीवी शो दर्शकों की उम्मीद पर खरा न उतरे और ऑफ एयर हो जाए। ऐसा ही कुछ हो सकता है कलर्स टीवी चैनल के एक शो के साथ।
2 of 5
बहू बेगम
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जल्दी ही कलर्स चैनल का शो बहू बेगम बंद हो सकता है। बता दें कि शो कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शो को ऑफ एयर किया जा सकता है।
3 of 5
अर्जित तनेजा, डियाना खान और समीक्षा जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि ये सारी खबरें इस शो के अभिनेता के एक पोस्ट से सामने आई हैं। शो के एक्टर अर्जित तनेजा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उनके साथ उनके शो की को एक्टर्स नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन साथ ही पोस्ट के साथ एक सवाल भी सभी के जेहन में उतर गया है।
अर्जित ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'शो का भाग्य कुछ भी हो, पर मुझे खुशी है कि मैं इन दोनों से मिला।' अर्जित के इस कैप्शन के साथ ही अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो जल्दी ही ऑफ एयर किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
समीक्षा जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
गौरतलब है कि ये टीवी शो जुलाई में शुरू हुआ था। शो में अर्जित तनेजा, डायना खान और समीक्षा जयसवाल मुख्य किरदारों में हैं। बहू बेगम सीरियल में भोपाल की एक मुस्लिम फैमिली की कहानी दिखाई जा रही है। वहीं साथ ही साथ शो में ट्राइएंगल भी दिख रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।