इंडियन आइडल को देश के सबसे बड़े सिंगिंग शो में से एक माना जाता है। 2004 में इस शो का पहला सीजन आया था और उसके बाद साल दर साल इस शो की मांग भी बढ़ी और साथ ही प्रशंसकों की लिस्ट भी। सोशल मीडिया पर लोग इस शो की और प्रतिभागियों की तारीफ करते नहीं थकते, तो वही कभी ऐसा भी समय आता है जब जज से लेकर इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को दर्शकों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। ये साल कुछ ऐसा ही रहा है, जहां अन्य रियलिटी शोज की तरह ही इंडियन आइडल को भी कई विवादों का सामना करना पड़ा।
इंडियन आइडल: कभी फेक लव स्टोरी तो कभी रोने धोने का ड्रामा, वो मौके जब फूटा लोगों का गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठा लव एंगल
इंडियन आइडल 12 में अक्सर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के बीच एक केमिस्ट्री दिखाई जाती है। इस शो के होस्ट आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात को स्वीकार किया था कि प्रतिभागियों के बीच लव एंगल तैयार किए जाते हैं। आदित्य के इस बयान के बाद ये कहना शायद गलत नहीं होगा कि दर्शकों को लुभाने के लिए उनकी ये केमिस्ट्री डिजाइन की गई है। इनके बीच का ये प्यार एंगल सिर्फ दर्शकों के मनोरंजन के लिए है। हालांकि दर्शक इनकी जोड़ी काफी पसंद करते हैं। वो इनकी लव केमिस्ट्री कितनी पसंद करते हैं ये तो उन्हें ही पता होगा, लेकिन इनके द्वारा गाए गाने दर्शकों का दिल जरूर जीत लेते हैं।
शो में फिर हुई अनु मलिक की वापसी
मीटू मूवमेंट के दौरान सिंगर अनु मलिक पर कई आरोप लगे थे, जिसके बाद उनके हाथ से शो इंडियन आइडल शो चला गया था। लेकिन साल 2019 में उन्होंने इसी शो में बतौर जज वापसी कर ली। हालांकि इसके बाद उनकी जगह नेहा कक्क्ड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ने ले ली। लेकिन अब एक बार फिर 'इंडियन आइडल 12' में अनु मलिक जज के तौर पर अपनी वापसी कर चुके हैं। पहले तो वो इस शो में एक अतिथि जज के रूप में आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने हिमेश के साथ मिलकर इंडियन आइडल की कुर्सी संभाली। हालांकि उनकी वापसी से कुछ लोग काफी गुस्से में थे और वो मेकर्स के इस निर्णय से पूरी तरह नाखुश नजर आए।
अमित कुमार ने उठाए थे शो पर सवाल
एक एपिसोड के लिए अतिथि बनकर आए महान सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें प्रतियोगियों की तारीफ करने के लिए कहा गया था। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'मुझे लगा था ये मेरे पिता के लिए एक श्रद्धांजलि होगी। लेकिन जब मैं वहां पर गया तो मैंने वही किया जो मुझे करने के लिए कहा गया। मैंने उनसे कहा था कि मुझे पहले से ही कुछ स्क्रिप्ट के हिस्से दे दें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मुझे इस एपिसोड में बिलकुल मजा नहीं आया। इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला, जहां उन्होंने कहा कि जज और प्रतियोगियों ने इस श्रद्धांजलि एपिसोड के साथ अन्याय किया।
आदित्य नारायण और नेहा की झूठी शादी की खबर
एक ऐसा समय था जब इंडियन आइडल 11 के मंच पर आदित्य नारायण काफी विवादों से घिर गए थे। जिसमें से एक विवाद उनके और नेहा के बीच रोमांटिक ड्रामा दर्शाना था। शो में मनोरंजन डालने के लिए दोनों की झूठी शादी तक की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि बाद में, आदित्य ने इन सभी खबरों को गलत बताया और कहा कि वो सिर्फ शो की टीआरपी के लिए था।