फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल: कभी फेक लव स्टोरी तो कभी रोने धोने का ड्रामा, वो मौके जब फूटा लोगों का गुस्सा

Wed, 16 Jun 2021 05:17 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 16 Jun 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Indian idol controversies which makes fans heartbroken and angry
अभिजीत सावंत, आदित्य नारायण, अनु मलिक - फोटो : instagram

इंडियन आइडल को देश के सबसे बड़े सिंगिंग शो में से एक माना जाता है। 2004 में इस शो का पहला सीजन आया था और उसके बाद साल दर साल इस शो की मांग भी बढ़ी और साथ ही प्रशंसकों की लिस्ट भी। सोशल मीडिया पर लोग इस शो की और प्रतिभागियों की तारीफ करते नहीं थकते, तो वही कभी ऐसा भी समय आता है जब जज से लेकर इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को दर्शकों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। ये साल कुछ ऐसा ही रहा है, जहां अन्य रियलिटी शोज की तरह ही इंडियन आइडल को भी कई विवादों का सामना करना पड़ा।



झूठे लव अफेयर और फर्जी तत्वों को दिखाने से भड़के दर्शक

अन्य शोज की तरह ही इस बार इंडियन आइडल पर बार-बार मुसीबतें आ रही हैं। इस बार इंडियन आइडल 12 सीजन ने कई गलत कारणों की वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। फर्जी तत्वों को जोड़ने से लेकर जबरदस्ती लव अफेयर के एंगल को बढ़ावा देने तक, इस शो में हुए कई विवादों को समय के साथ उजागर किया गया। कुछ पुराने प्रतिभागियों ने भी शो के बारे में ऐसे खुलासे किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों का खूब गुस्सा भड़का और उन्होंने इस शो की आलोचना की। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन विवादों के बारे में बताएंगे जिसने इस शो को प्यार करने वाले दर्शकों का दिल पूरी तरह तोड़ दिया।

Indian idol controversies which makes fans heartbroken and angry
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

झूठा लव एंगल

इंडियन आइडल 12 में अक्सर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के बीच एक केमिस्ट्री दिखाई जाती है। इस शो के होस्ट आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात को स्वीकार किया था कि प्रतिभागियों के बीच लव एंगल तैयार किए जाते हैं। आदित्य के इस बयान के बाद ये कहना शायद गलत नहीं होगा कि दर्शकों को लुभाने के लिए उनकी ये केमिस्ट्री डिजाइन की गई है। इनके बीच का ये प्यार एंगल सिर्फ दर्शकों के मनोरंजन के लिए है। हालांकि दर्शक इनकी जोड़ी काफी पसंद करते हैं। वो इनकी लव केमिस्ट्री कितनी पसंद करते हैं ये तो उन्हें ही पता होगा, लेकिन इनके द्वारा गाए गाने दर्शकों का दिल जरूर जीत लेते हैं।

Indian idol controversies which makes fans heartbroken and angry
अनु मलिक - फोटो : Instagram

शो में फिर हुई अनु मलिक की वापसी

मीटू मूवमेंट के दौरान सिंगर अनु मलिक पर कई आरोप लगे थे, जिसके बाद उनके हाथ से शो इंडियन आइडल शो चला गया था। लेकिन साल 2019 में उन्होंने इसी शो में बतौर जज वापसी कर ली। हालांकि इसके बाद उनकी जगह नेहा कक्क्ड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ने ले ली। लेकिन अब एक बार फिर 'इंडियन आइडल 12' में अनु मलिक जज के तौर पर अपनी वापसी कर चुके हैं। पहले तो वो इस शो में एक अतिथि जज के रूप में आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने हिमेश के साथ मिलकर इंडियन आइडल की कुर्सी संभाली। हालांकि उनकी वापसी से कुछ लोग काफी गुस्से में थे और वो मेकर्स के इस निर्णय से पूरी तरह नाखुश नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian idol controversies which makes fans heartbroken and angry
अमित कुमार - फोटो : Instagram

अमित कुमार ने उठाए थे शो पर सवाल

एक एपिसोड के लिए अतिथि बनकर आए महान सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें प्रतियोगियों की तारीफ करने के लिए कहा गया था। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'मुझे लगा था ये मेरे पिता के लिए एक श्रद्धांजलि होगी। लेकिन जब मैं वहां पर गया तो मैंने वही किया जो मुझे करने के लिए कहा गया। मैंने उनसे कहा था कि मुझे पहले से ही कुछ स्क्रिप्ट के हिस्से दे दें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मुझे इस एपिसोड में बिलकुल मजा नहीं आया। इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला, जहां उन्होंने कहा कि जज और प्रतियोगियों ने इस श्रद्धांजलि एपिसोड के साथ अन्याय किया।

विज्ञापन
Indian idol controversies which makes fans heartbroken and angry
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram

आदित्य नारायण और नेहा की झूठी शादी की खबर

एक ऐसा समय था जब इंडियन आइडल 11 के मंच पर आदित्य नारायण काफी विवादों से घिर गए थे। जिसमें से एक विवाद उनके और नेहा के बीच रोमांटिक ड्रामा दर्शाना था। शो में मनोरंजन डालने के लिए दोनों की झूठी शादी तक की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि बाद में, आदित्य ने इन सभी खबरों को गलत बताया और कहा कि वो सिर्फ शो की टीआरपी के लिए था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed