गुजरात के शहर सूरत के लोग इन दिनों शहर के एक खास होटल के आसपास का चक्कर लगाने का कोई न कोई बहाना रोज निकाल ही ले रहे हैं। इस होटल के गेट पर लोगों का हुजूम लगा रहता है अंगूरी भाभी को देखने के लिए। जी हां, वहीं अंगूरी भाभी जिनका शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बना ही रहता है। शो की लीड कलाकार शुभांगी अत्रे शूटिंग पर लौट आई हैं। लेकिन शो की शूटिंग अब मुंबई में न होकर सूरत में हो रही हैं और शो के सभी कलाकारों व तकनीशियनों को वहां एयर बबल में रखा गया है।
अंगूरी भाभी, अनिता भाभी, विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी का एक बार फिर से साथ में शूटिंग शुरू करने का इंतजार काफी लम्बा रहा है। और अब आखिरकार ऑन-स्क्रीन पडोसी और ऑफ स्क्रीन दोस्त दर्शकों को हंसाने और इस मजेदार सफर के आनंद को जारी रखने के लिए फिर से साथ आ गए हैं।
2 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सूरत
इस मौके पर शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गई हूं, और अपने सह-कलाकारों के साथ यादगार पल बनाने में मैं अपनी पूरी एनर्जी लगा रही हूं। मॉडर्न कॉलोनी से लेकर सूरत के होटल तक अब हम असल जिंदगी में भी पड़ोसी बन गए हैं। यहां पर लोग बहुत ही विनम्र हैं और उन्होंने हर तरह से इस बात को सुनिश्चित किया है कि यहां पर हमारा प्रवास यादगार और सुरक्षित रहे। मुझे घर पर रहते हुए अपने परिवार की याद आती थी, लेकिन वर्चुअली हम लगातार एक-दूसरे से जुड़े हुए थे।’
3 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सूरत
वहीं, नेहा पेंडसे कहती हैं, ‘मैंने सूरत में हमेशा से उन खूबसूरत कपड़ो के कलेक्शन को देखने का इंतजार किया है जिसके लिए ये शहर जाना जाता है। लेकिन मेरी और आसपास के लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम खास ध्यान रख रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें सख्त प्रोटोकॉल का पालन करने को दिया गया है, जो इस महामारी के बीच भी मुझे काम करने का भरोसा दिलाता है।’
4 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सूरत
दूसरी जगह पर आने का उत्साह व्यक्त करते हुए आसिफ शेख ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं काम करना बहुत मिस कर रहा था। यहां तक कि लॉकडाउन के दौरान भी। मैं ऐसी किसी शूटिंग से जुड़ने की कोशिश कर रहा था जोकि घर से ही मैनेज हो सके। लेकिन मैं सूरत में शूटिंग करके बहुत खुश हूं। यह एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। काश, मैं सड़कों पर घूम सकता और उनके यहां के व्यंजन और लोकल स्वादिष्ट चीजों को ट्राई कर पाता। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम अपने होटल के अंदर ही बने रहते हैं।’
5 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सूरत
सूरत में शूटिंग के बारे में मनमोहन तिवारी भी अपना उत्साह साझा करते हैं, ‘मैं अपने ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ वापस आ गया हूं और इससे ज्यादा खुशी की बात मेरे लिए कोई और नहीं हो सकती। कई साल तक इस टीम के साथ काम करने के बाद हमें शूटिंग से एक लम्बा ब्रेक मिला क्योंकि उनके पास पहले से ही एपिसोड्स तैयार थे। लेकिन अब सब कुछ एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ दिख रहा है। हम पूरी मेहनत से शूटिंग करने के लिये तैयार हैं। हम कास्ट और क्रू की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए सभी उपाय कर रहे हैं।’