टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 के ग्रैंड फिनाले का समापन बड़ी ही धूमधाम से इसके विजेता के नाम के साथ हुआ। शो में छह कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए मौजूद थे लेकिन सबको हराते हुए पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल सीजन 12 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे चला। इस बार फिनाले की रेस में कंटेस्टेंट्स को अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
देखें फिनाले की शानदार तस्वीरें
ये पहली बार था जब टॉप 5 की जगह टॉप 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में थे। अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले सभी इस ट्रॉफी के प्रबल दावेदार थे लेकिन अपनी गायिकी से सबको सम्मोहित करते आए पवनदीप ने यहां जीत हासिल कर ली। अब इंडियन आइडल के फिनाले की शानदार तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें पवनदीप के साथ दूसरे कंटेस्टेंट भी नजर आ रहे हैं।
2 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस तस्वीर में पवनदीप अपने हाथ में चमचमाती ट्रॉफी लिए नजर आ रहे हैं। बता दें कि पवनदीप ने अपनी गायिकी से शो में आए हर गेस्ट जज का दिल जीता था। शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा, धर्मेंद्र और करण जौहर तो पवनदीप के फैन हो गए थे। करण जौहर ने तो पवनदीप राजन को धर्मा में गाने का ऑफर भी दिया है।
3 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस तस्वीर में पवनदीप के साथ अरुणिता और सायली कांबले भी रनरअप की ट्रॉफी के साथ पोज करते नजर आ रही हैं। बता दें कि सायली और अरुणिता दो ऐसी कंटेस्टेंट थी जिनसे पवनदीप को काफी खतरा था। हालांकि अंत में दर्शकों ने अपनी वोटिंग से पवनदीप को ही विजेता बनाया।
4 of 5
अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले,पवनदीप राजन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरुणिता भले ही जीत की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं लेकिन इतने सारे लोगों को पीछे करते हुए शो में आखिरी तक बने रहने के लिए भी वो काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी रनपअर की ट्रॉफी चुमते हुए पोज दिया। अरुणिता ने अपनी गायिकी से दर्शकों और जजेज सबका दिल जीता है।
5 of 5
सायली कांबले
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सायली कांबले को भी 5 लाख रुपये और रनरअप की ट्रॉफी दी गई। सायली इस शो की टॉप कंटेस्टेंट में से एक थीं और उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी। बता दें कि शो में मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर रहे उनके बाद पांचवें पर निहाल टोरो हैं और शनमुखप्रिया छठे नंबर पर रहीं।